{"_id":"62e16b853067fc286134460d","slug":"fire-in-havells-company-neemrana-industrial-area-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अलवर में हैवेल्स कंपनी में लगी आग, बुझाने में लगी दमकल की गाड़ियां, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अलवर में हैवेल्स कंपनी में लगी आग, बुझाने में लगी दमकल की गाड़ियां, लाखों का नुकसान
Wed, 27 Jul 2022 10:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:16 PM IST
सार
कंपनी में आग कैसे लगी अब तक इस बात का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने का प्रयास जारी।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले के नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र स्थित हैवल्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में बुधवार की रात 9 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने किया विकराल रूप धारण कर लिया। अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग से कंपनी में हड़कंप मच गया। आग की सूचना पर नीमराणा और बहरोड की दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं। मौके पर स्थानीय प्रशासन भी मौजूद है।
विज्ञापन
आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग को देखते हुए प्रशासन ने कोटपूतली , भिवाडी, खैरथल, बावल हरियाणा से और दमकलें बुलाई हैं। इधर, आग लगने की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आगजनी से लाखों रुपये के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। बता दें कि पिछले चार महीने में दूसरी बार नीमराणा में आगजनी का यह दूसरा बड़ा हादसा है।
विज्ञापन