फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fire broke out in the forest area near Indira Gandhi Canal of Bikaner

Bikaner: इंदिरा गांधी नहर के पास के वन क्षेत्र में लगी आग, सैकड़ों पौधे जले

Tue, 29 Mar 2022 07:35 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 29 Mar 2022 07:35 PM IST
सार

इंदिरा गांधी नहर की मुख्य कैनाल 860 आरडी के पास के वन क्षेत्र में अज्ञात कारण से आग लग गई। ग्रामीणों के कड़ी मशक्कत के बाद एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

विज्ञापन
Fire broke out in the forest area near Indira Gandhi Canal of Bikaner
बीकानेर के वन क्षेत्र में लगी आग - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीकानेर जिले के बज्जू थाना इलाके की इंदिरा गांधी नहर की मुख्य कैनाल 860 आरडी के पास के वन क्षेत्र में आग लग गई। आग लगने के कारण नहर किनारे खड़े सैकड़ों से अधिक पेड़-पौधे जल गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।

विज्ञापन


आग की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो नहर के किनारे खड़े पेड़ जलकर राख हो सकते थे। वहीं आस पास के खेतों को भी खतरा पैदा हो सकता था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इंदिरा गांधी मुख्य कैनाल 860 नहर के पास दोपहर 12 बजे आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने वन विभाग के नहर किनारे लगाए पौधों को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे आसपास का वन क्षेत्र जलकर राख हो गया। आसपास के किसानों ने अपने स्तर पर ही ट्यूबवेल जलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। किसानों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। हैरत की बात है कि वन विभाग को आगजनी की सूचना के बावजूद भी विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed