फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Fire broke out in bus parked at Hindaun City Depot in Karauli four bikes and a generator also burnt

Rajasthan: करौली के हिंडौन सिटी डिपो में खड़ी बस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार बाइक और एक जनरेटर भी जला

Sun, 16 Apr 2023 08:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 16 Apr 2023 08:12 PM IST
सार

करौली के हिंडौन सिटी में डिपो में खड़ी एक बस में आग लग गई। आग लगने से बस अपने चलकर एक दीवार से टकरा गई। जिससे वहां मौजूद चार बाइक और एक जनरेटर भी आग की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Fire broke out in bus parked at Hindaun City Depot in Karauli four bikes and a generator also burnt
बस में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के करौली के हिंडौन सिटी में रोडवेज डिपो में रात को एक बस में अचानक आग लग गई। आगजनी में पूरी बस जल गई, इसके अलावा आग की चपेट में आने से डिपो में खड़ी 4 बाइक और एक जनरेटर भी जलकर खाक हो गया। 

विज्ञापन


घटना को लेकर रोडवेज डिपो के प्रबंधक विश्राम मीणा ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें बताया गया कि हिण्डौन से कैलादेवी-धौलपुर रूट पर संचालित यह रोडवेज बस हिंडौन बस स्टैंड से रोज सुबह करौली के लिए रवाना होती है। बस रात को डिपो में खड़ी हुई थी। मौके पर मौजूद गार्ड शिवलाल शर्मा के बताया कि देर रात 12:45 पर बस अचानक स्टार्ट हुई और फिर बस में आग लग गई।
विज्ञापन




आग लगी बस अपने आप आगे बढ़कर एक दीवार से टकरा गई, जिससे कई कर्मचारियों की बाइक भी आग की चपेट में आ गईं। कुछ ही देर में  आग ने विकराल रूप ले लिया। गार्ड शिवलाल सहित अन्य कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू किए और डिपो अधिकारियों को सूचना दी। आगजनी की सूचना के बाद नगर परिषद से 2 दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस, चार बाइक और जनरेटर जलकर खाक हो चुके थे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed