{"_id":"624e9ce72c6542108322b3ed","slug":"fire-breaks-out-at-hotel-chanakya-in-jaipur-bar-restaurant-burns","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: होटल में रात तीन बजे भड़की आग, बार-रेस्टोरेंट जलकर खाक, आठ लोगों को हाइड्रोलिक से निकाला बाहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: होटल में रात तीन बजे भड़की आग, बार-रेस्टोरेंट जलकर खाक, आठ लोगों को हाइड्रोलिक से निकाला बाहर
Thu, 07 Apr 2022 01:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:42 PM IST
सार
जयपुर में एमआई रोड पर बने होटल चाणक्य में रात करीब तीन बजे आग भड़क गई। कुछ देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
जयपुर के होटल में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी जयपुर में एमआई रोड पर स्थित होटल चाणक्य में गुरुवार रात करीब तीन बजे आग भड़क गई। आग होटल की छत पर बने बार और रेस्टोरोंट में लगी थी। सूचना पर पहुंची करीब आठ दमकालों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना के दौरान छत पर करीब आठ लोग फंसे हुए थे। पुलिस ने हाइड्रोलिक की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दमकल कर्मचारियों ने जब तक आग पर काबू पाया रूफटॉप पर बना बार और रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर खाक हो गया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रूफटॉप पर होटल नाइट जार के नाम से बार और रेस्टोरेंट चल रहा है। आग की लपटे उठते ही होटल रुके लोगों और कर्मचारियों में हडकंप मच गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
रेस्क्यू ऑपरेशन कर लोगों को निकाला
आग का भीषण रूप देखकर कर्मचारियों ने होटल में रुके लोगों को उठाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अब तक किसी तरह की जनहानि की जानकारी सामने नहीं आई है। उधर, अब तक यह भी पता नही चल सका कि होटल में आग किस तरह से लगी थी। जानकारी के अनुसार होटल में आग जैसी घटना पर काबू पाने के लिए कोई इंतजाम भी नहीं थे। ऐसे में होटल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आ रही है।
विज्ञापन