{"_id":"00942f12-8e26-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"finance-advisor-of-rajasthan-board-is-owner-of-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय से अधिक संपत्ति में फंसे बोर्ड के वित्त सलाहकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय से अधिक संपत्ति में फंसे बोर्ड के वित्त सलाहकार
अजमेर/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 16 Mar 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के वित्त सलाहकार नरेंद्र कुमार तंवर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) को शुरूआती पड़ताल में तंवर के बैंक खातों में दो करोड़ रूपए से अधिक राशि मिली है।
विज्ञापन
एसीबी ने तंवर के खिलाफ आय से अधिक सम्पति का मामला दर्ज किया है। तंवर को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसीबी के विशेष शाखा प्रभारी करणीसिंह राठौड़ ने शुक्रवार दोपहर को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में प्रथम मंजिल पर स्थित नरेंद्र कुमार तंवर के दफ्तर में छापा मारा। दफ्तर की तलाशी में एसीबी के हाथ कुछ खास नहीं लगा।
विज्ञापन
एसीबी की छह टीमों ने अजमेर व जयपुर में आरोपी के बंगले व अन्य संपत्तियों पर अलग-अलग जगहों पर तलाशी ली। एसीबी को तंवर के अजमेर और जयपुर स्थित आवासों में करोड़ों की अचल संपत्ति, सोना, नकदी आदि मिली है।
विज्ञापन
पंचशील स्थित तंवर के आलीशान आवास में एसीबी को कई निजी बैंकों की पासबुक व लॉकर की चाबियां मिलीं। एसीबी ने तंवर के बैंक खातों में अकूत सम्पत्ति की जानकारी मिलने का दावा किया है।
वहीं इस संबंध में नरेंद्र कुमार तंवर का कहना था कि एसीबी की टीम अचानक मेरे घर पहुंच गई और मुझसे साथ चलने के लिए कहा। एसीबी ने मेरी संपत्ति और बैंक में जमा राशि के बारे में पूछा, मैंने दस्तावेज उन्हें उपलब्ध करा दिए हैं।