Rajasthan: जयपुर दौरे पर फिल्म अभिनेता रजा मुराद, पत्नी के साथ वैक्स म्यूजियम में खिंचवाई तस्वीरें
फिल्म अभिनेता रजा मुराद पिग्गी बैंक शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जयपुर वैक्स म्यूजियम की मूर्तियों के साथ फोटो क्लिक करवाए।
विस्तार
फिल्म अभिनेता रजा मुराद रविवार को जयपुर दौरे पर रहे। अभिनेता अपनी पत्नी के साथ पिग्गी बैंक शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने के लिए जयपुर आए थे। इस दौरान रजा मुराद अपनी पत्नी के साथ नाहरगढ़ स्थिति जयपुर वैक्स म्यूजियम भी घुमने पहुंचे।
अभिनेता ने जयपुर वैक्स म्यूजियम की मूर्तियों के साथ फोटो क्लिक करवाए। रजा मुराद ने पूर्व राष्ट्रपति स्व एपीजे कलाम की प्रतिमा को प्रणाम किया। इस दौरान रजनीकांत की उदारता और अपनेपन की भी तारीफ की। रजा मुराद दम्पती ने शीशमहल की सुंदरता और बारीकी को निहारते रहे और कई फोटो क्लिक कराए ।