{"_id":"62cd9621f922b32fdb147a99","slug":"fight-broke-out-between-two-doctors-in-jodhpur-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जोधपुर के अस्पताल में दो डॉक्टरों के बीच चले लात-घूसे, लड़ते हुए बैड पर गिरे, लेकिन लड़ना नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जोधपुर के अस्पताल में दो डॉक्टरों के बीच चले लात-घूसे, लड़ते हुए बैड पर गिरे, लेकिन लड़ना नहीं छोड़ा
Tue, 12 Jul 2022 10:47 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 12 Jul 2022 10:47 PM IST
सार
अस्पताल प्रबंधन ने दानों डॉक्टरों को नोटिस जारी कर दिया है। प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर में दो डॉक्टरों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। डॉक्टरों के बीच की लड़ाई का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दोनों डॉक्टर लड़ते-लड़ते बैड पर गिर गए, लेकिन उन्होंने एक दूसरे को नहीं छोड़ा। मामला शहर के पावटा सैटेलाइट अस्पताल का है। सोमवार दोपहर हुई घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया है।
विज्ञापन
जनकारी के अनुसार दोनों डॉक्टरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान डॉ. मृदुल राठौड़ ओपीडी रूम में बैठे सीनियर डॉक्टर पंकज भट्ट के पास गए और गाली-गलौज करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद डॉ. पंकज ने भी मारपीट शुरू कर दी। लड़ते-लड़ते दोनों डॉक्टर बैड पर गिर गए, लेकिन उन्होंने एक दूसरे को नहीं छोड़ा। एक दूसरे को लगातार लात-घूंसे मारते रहे। डॉक्टरों की लड़ाई के कारण अस्पताल में हंगामा हो गया। इसके बाद स्टाफ ने बीच बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। इस लड़ाई का किसी कर्मचारी ने वीडियो बना लिया जो मंगलवार को सामने आया है।
विज्ञापन
इधर, मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन घटना की जानकारी मांगी है। पावटा सेटेलाइट अस्पताल के इंचार्ज डॉ. कुलबीर सिंह चोपड़ा से घटना की पूरी डिटेल मांगी गई है। उन्होंने दोनों डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया है। जवाब के लिए उन्हें एक दिन का समय दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन