फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Female student assaulted at private university in Alwar strangled and kicked in the stomach

छात्रा का गला दबाया, पेट में लात मारी...: फिर दी जान से मारने की धमकी, अलवर के निजी विश्वविद्यालय में हंगामा

Thu, 17 Sep 2026 03:51 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 17 Sep 2026 03:51 PM IST
सार

अलवर के निजी विश्वविद्यालय में तृतीय वर्ष की छात्रा ने द्वितीय वर्ष के छात्र पर मारपीट, गला दबाने, पेट में लात मारने, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
Female student assaulted at private university in Alwar strangled and kicked in the stomach
कश्मीर से अलवर तक छात्रा से बदसलूकी का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के एक निजी विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा से मारपीट, गला दबाने और जातिसूचक शब्द कहकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। छात्रा ने द्वितीय वर्ष के एक छात्र के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

विभागाध्यक्ष ने बीच-बचाव कर छात्रा को बचाया
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 सितंबर को सुबह करीब 11:30 बजे वह विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद थी। इसी दौरान द्वितीय वर्ष का आरोपी छात्र वहां पहुंचा और उसके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगा। छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका गला दबाया, पेट में लात मारी और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान विभागाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर छात्रा को बचाया। छात्रा ने पुलिस से विश्वविद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की है, ताकि घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सके।

विज्ञापन


पढ़ें: जोधपुर जेल की बैरक में कैसे पहुंचा मोबाइल?: हिस्ट्रीशीटरों की पूड़ी पार्टी का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर दौरे में भी बदसलूकी का आरोप
पीड़िता ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी छात्र पहले भी उसके साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। उसने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से कश्मीर में आयोजित ऑल इंडिया वुशू प्रतियोगिता के दौरान भी आरोपी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था। छात्रा के अनुसार, कश्मीर में होटल में आरोपी शराब के नशे में उसके साथ धक्का-मुक्की करने लगा और उसके कमरे में जबरन घुसने का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी पूरी रात गाली-गलौज करते हुए उसके कमरे का दरवाजा बजाता रहा। उस समय पीड़िता के साथ एक वरिष्ठ छात्रा भी मौजूद थी। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ भी इसी तरह का दुर्व्यवहार किया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।

कश्मीर में विश्वविद्यालय अधिकारी भी मौजूद थे
पीड़िता के अनुसार कश्मीर में हुई घटना के समय विश्वविद्यालय के अधिकारी भी वहां मौजूद थे। छात्रा का कहना है कि उस समय अधिकारियों ने अलवर लौटने के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था। हालांकि, वापस लौटने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। छात्रा के मुताबिक, आरोपी का प्रमाण पत्र रोकने की बात कहकर उसे समझाने का प्रयास किया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच क्षेत्राधिकारी मनीष शर्मा को सौंपी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और कश्मीर की पुरानी घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed