{"_id":"64eb4583d947e54da50f2d05","slug":"fed-up-with-cancer-in-dholpur-a-young-man-jumped-into-the-chambal-river-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: कैंसर से पीड़ित युवक ने चंबल नदी में लगाई छलांग, सर्च अभियान में जुटी एसडीआरएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: कैंसर से पीड़ित युवक ने चंबल नदी में लगाई छलांग, सर्च अभियान में जुटी एसडीआरएफ
Sun, 27 Aug 2023 06:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 27 Aug 2023 06:16 PM IST
सार
गायब हुए युवक के भाई पूरन सिंह ने बताया कि उसके भाई सुखबीर को एक साल पहले मुंह का कैंसर हुआ था। ऑपरेशन के बाद भी वह परेशान रहता था।
विज्ञापन
सुखबीर की फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के नगला कमाल गांव निवासी 38 वर्षीय युवक ने कैंसर बीमारी से पीड़ित होकर धौलपुर की चंबल नदी में पुल के ऊपर से छलांग लगा दी। चंबल नदी के पुराने पुल के ऊपर बाइक, चप्पल, मोबाइल एवं कपड़े मिले हैं। एसडीआरएफ की टीम ने चंबल नदी में युवक की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
चंबल चेक पोस्ट पर तैनात कांस्टेबल रविंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के कुछ लोग घर से गायब हुए युवक को तलाशने के लिए धौलपुर आए थे। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के नगला कमाल के रहने वाले लोगों ने बताया कि उनके गांव का एक युवक शनिवार शाम से गायब है। उसे चंबल नदी के पास देखा गया है। कांस्टेबल ने बताया कि युवक को तलाशने पहुंचे लोगों की सूचना पर रात को पुलिस ने सर्चिंग की तो चंबल किनारे गायब हुए युवक सुखबीर (38) पुत्र शिव प्रसाद की बाइक और चप्पल के साथ मोबाइल चंबल पुल से बरामद हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि युवक के चंबल नदी में छलांग लगाने की आशंका के चलते पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारियों को सूचित कर सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
एक साल पहले मुंह का कैंसर हुआ था
घर से गायब हुए युवक के भाई पूरन सिंह ने बताया कि उसके भाई सुखबीर को एक साल पहले मुंह का कैंसर हुआ था। ऑपरेशन के बाद भी वह परेशान रहता था। युवक मानसिक अवसाद से जूझ रहा था। कैंसर की वजह से परेशान युवक के चंबल नदी में कूदने की आशंका जताई जा रही है। जिसको लेकर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुए हैं।
विज्ञापन