{"_id":"646cd242ae4037050c066f68","slug":"father-sold-7-year-old-girl-for-marriage-for-4-50-lakhs-dholpur-police-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 4.50 लाख में पिता ने अधेड़ को शादी के लिए बेची 7 साल की बच्ची, धौलपुर में हैरान करने वाला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 4.50 लाख में पिता ने अधेड़ को शादी के लिए बेची 7 साल की बच्ची, धौलपुर में हैरान करने वाला मामला
Tue, 23 May 2023 08:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 23 May 2023 08:25 PM IST
सार
धौलपुर में एक पिता ने 4.50 लाख रुपये में अपनी 7 साल की बच्ची का सौदा कर दिया। एक अधेड़ से उसकी बच्ची की शादी करा दी गई। पुलिस ने बच्ची को बरामद किया तो उसके हाथों पर मेहंदी लगी हुई थी और मांग भी भरी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले के मनिया थाना इलाके के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना इलाके में रहने वाले एक पिता ने अपनी 7 साल की बच्ची को एक अधेड़ को 4.50 लाख में बेच दिया। मुखबिर की सूचना पर मंगलवार शाम को पुलिस ने बालिका को आरोपी के घर से दस्तयाब कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को राउंडअप किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सीओ दीपक दीपक खंडेलवाल ने बताया- स्थानीय मनिया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक 7 साल की बच्ची का विवाह किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम का गठन कर विरजा का पुरा गांव पहुंचे। गांव के बाहर सुनसान स्थान पर एक घर बना हुआ था, जहां 7 साल की बच्ची खेलती हुई मिली। उसके हाथों में मेहंदी लगी थी, पैरों में बिछुआ थे और मांग भी भरी हुई थी। वह मोबाइल पर कार्टून देख रही थी। बच्ची से पूछताछ करने की कोशिश की गई, लेकिन वह कुछ भी नहीं बता पाई।
विज्ञापन
साढ़े 4 लाख में हुआ सौदा
दीपक खंडेलवाल ने बताया 7 साल की नाबालिग बच्ची को उसके पिता ने बेच दिया था। साढ़े 4 लाख रुपये में उसने अधेड़ के साथ सौदा कर बच्ची की शादी उससे करा दी थी। बच्ची इतनी अबोध है कि अभी तक उसे शादी के बारे में पता तक नहीं है। पुलिस पूछताछ में बच्ची घटना के संबंध में कोई भी जानकारी नहीं दे पा रही है। बालिका को दस्तयाब कर पुलिस ने पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के साथ मानव तस्कर विरोधी एक्ट में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। मामले की गहनता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगा।
विज्ञापन
आरोपी ने जुर्म किया कबूल
सूत्रों के अनुसार बच्ची के पिता सुल्तान ने एमपी से आकर बसे महेंद्र सिंह के बेटे भूपाल सिंह से बेटी की शादी करने के लिए उसे बेचा था। पुलिस पूछताछ में महेंद्र सिंह ने बिचौलिए के जरिए बच्ची के पिता सुल्तान को 4.50 लाख रुपये देना स्वीकार किया है। कल बुधवार को पुलिस इस मामले का पूरी तरह से खुलासा करेगी।