फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Father slapped for sleeping late son cut his neck with blade in  Dholpur

Rajasthan: देर तक सोने पर पिता ने थप्पड़ मारा तो बेटे ने ब्लेड से काट ली अपनी गर्दन, हालत गंभीर

Thu, 23 Mar 2023 10:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 23 Mar 2023 10:25 PM IST
सार

धौलपुर में एक लड़के ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। देर तक सोने पर पिता उसे जगाने गया था, नहीं उठने पर उसने बेटे को डांट लगाई और दो थप्पड़ मार दिए, जिससे वह नाराज हो गया और फिर ये कदम उठा लिया।  

विज्ञापन
Father slapped for sleeping late son cut his neck with blade in  Dholpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के धौलपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़के ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। वह पिता की डांट और पिटाई से नाराज था, जिसके चलते लड़के ने ऐसा कदम उठाया। लड़के के इस कदम से घर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन घरवालों ने उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला धौलपुर जिले की कोतवाली थाना इलाके है। घायल लड़के के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है। आए दिन वह नशा कर घर आता है। गुरुवार सुबह वह देर तक सो रहा था, उसके पिता उसे जगाने गए तो उसने उठने से मना कर दिया। इस पर पिता ने उसे डांटा और एक-दो थप्पड़ भी मार दिए। 
विज्ञापन


इससे वह नाराज हो गया और ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने लहूलुहान हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लड़के का अस्पातल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इधर, अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि लड़के के बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed