फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Farmers inform the insurance company about crop damage within 72 hours says Agriculture Commissioner Kanaram

Rajasthan: ओलावृष्टि से फसल खराबे पर बोले कृषि आयुक्त कानाराम, किसान बीमा कंपनी को 72 घंटे में दें सूचना

Sun, 29 Jan 2023 10:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 29 Jan 2023 10:42 PM IST
सार

राजस्थान में मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण हुए फसल नुकसान की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत भरपाई के लिए इंश्योर्ड काश्तकारों को 72 घण्टे के में सम्बंधित जिले में बीमा कम्पनी को खराबे की सूचना देना जरूरी है।

विज्ञापन
Farmers inform the insurance company about crop damage within 72 hours says Agriculture Commissioner Kanaram
कई जिलों में फसल को हुआ नुकसान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि आयुक्त कानाराम ने बताया कि वर्तमान में मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण किसानों की फसलों में नुकसान हुआ है, तो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ओलावृष्टि और पानी भरने के कारण बीमित फसल में नुकसान होने पर किसान को व्यक्तिगत आधार पर बीमा कवर उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया इंश्योर्ड फसल को ओलावृष्टि या जलभराव के कारण नुकसान होने पर घटना के 72 घण्टे के भीतर जिले में काम कर ही बीमा कंपनी को सूचना देना ज़रूरी है। इसकी सूचना बीमा कंपनी के टोल फ्री नम्बर या क्रोप इंश्योरेंस ऐप के जरिए दी जा सकती है। 

विज्ञापन


किसान जिलों में बीमा कंपनी, कृषि कार्यालय या संबंधित बैंक को भी लॉस परफॉर्मा भरकर सूचना दें
कानाराम ने कहा-इसके अलावा प्रभावित बीमित किसान जिलों में कार्यरत बीमा कंपनी, कृषि कार्यालय या संबंधित बैंक को भी लॉस परफॉर्मा भरकर सूचना दे सकते हैं। खराबे की सूचना नहीं देने वाले किसान समय पर सूचना दर्ज कराएं, ताकि योजना के प्रावधानों के मुताबिक बीमा लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन


बीमा कंपनियों के जिलेवार टोल फ्री नम्बर जारी

  • एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड। जिले-बांरा, धौलपुर, हनुमानगढ़, बाड़मेर, झुंझुनू, करौली और उदयपुर । टोल फ्री नंबर 18004196116 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड । जिले -चूरू, भीलवाड़ा, राजसमंद, दौसा, झालावाड़, श्रीगंगानगर और अलवर। टोल फ्री नंबर 18002091111
  • रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जिले बांसवाड़ा, नागौर भरतपुर, जयपुर, पाली ऑक्ट प्रतापगढ़। टोल फ्री नंबर 18001024088
  • फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड। जिले- बूंदी, डूंगरपुर,जोधपुर । टोल फ्री नंबर 1800266 4141
  • बजाज अलायंज जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड। जिले- अजमेर, जालौर, सवाई माधोपुर और कोटा। टोल फ्री नंबर- 18002095959
  • एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड। जिले- जैसलमेर, सीकर और टोंक। टोल फ्री नंबर 1800266 0700
  • यूनिवर्सल सोमपो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड जिले बीकानेर,चित्तौड़गढ़ और सिरोही। टोल फ्री नंबर -18002005142
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed