फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   family was struck by lightning in Bamanwas, one teenager died, eight injured

Rajasthan News: बामनवास में आकाशीय बिजली की चपेट में आया परिवार, एक किशोरी की मौत, आठ घायल

Sun, 31 Aug 2025 02:19 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बामनवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बामनवास Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 31 Aug 2025 02:19 PM IST
सार

बामनवास उपखंड के लाडपुरा गांव में रविवार शाम एक ही परिवार पर आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोग प्रभावित हुए। हादसे में 14 वर्षीय क्रांति पुत्री इंदर सिंह खारवाल की मौत हो गई, जबकि अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
 

विज्ञापन
family was struck by lightning in Bamanwas, one teenager died, eight injured
अस्पताल के बाहर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बामनवास उपखंड के लाडपुरा गांव में रविवार शाम एक ही परिवार के सदस्यों पर आकाशीय बिजली गिरने से 9 लोग प्रभावित हुए। हादसे में 14 वर्षीय क्रांति पुत्री इंदर सिंह खारवाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पांच से छह बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य घर में टीवी देख रहे थे, तभी तेज़ गर्जना के साथ आकाशीय बिजली घर पर गिर गई। बिजली गिरने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पर ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बामनवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पांच घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया, जबकि तीन गंभीर घायलों को गंगापुर सिटी जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jalore Weather: जालौर में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर, कई रास्ते बंद; जानें हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम रामकिशोर मीणा और एसडीएम बृजेंद्र मीणा जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। बामनवास एसडीएम प्रियंका कडेला ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर डॉक्टरों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। गांव में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने मृतक बालिका के परिवार को सांत्वना दी और सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed