{"_id":"529d951a76e33dafbc5099e0fa786654","slug":"eye-infection-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 लोगों की आंखों के सक्रमण मामले की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 लोगों की आंखों के सक्रमण मामले की होगी जांच
समीर शर्मा/ अमर उजाला,जयपुर
Updated Wed, 30 Apr 2014 11:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के किशनगढ़ स्थित निजी अस्पताल में लैंस प्रत्यारोपण शिविर के दौरान 25 जनों को हुए नेत्र संक्रमण मामले की जांच होगी।
विज्ञापन
राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने मंगलवार को जांच के आदेश के दिए। मरीजों में नेत्र संक्रमण की शिकायतें मिलने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा और डेढ़ दर्जन से अधिक और मरीजों में संक्रमण पाया गया।
सोमवार को 7 मरीजों में नेत्र संक्रमण पाया गया था, जिनका इलाज अजमेर के जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में जारी था। लेकिन मंगलवार को सभी 26 मरीजों को इलाज के लिए अहमदाबाद रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
राज्य सरकार ने चिकित्सा विभाग के संयुक्त निदेशक (अंधता) को जांच सौंपी है। मामले के तहत किशनगढ़ के मार्बल सिटी अस्पताल में 22, 23 व 25 अप्रेल को लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया था, जिसमें 45 ऑपरेशन हुए थे।
विज्ञापन
इन मरीजों में सोमवार को सात मरीजों में नेत्र संक्रमण पाया गया, जिससे उनकी आंखों की रोशनी जाने की संकट पैदा हो गया।
कुछ मरीजों ने दिखाई नहीं देने की बात की, तो निजी अस्पताल से उन्हें अजमेर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया था।
अजमेर के चिकित्सकों के अनुसार अभी मरीजों की आंखों की रोशनी गई है या नहीं, इसका जवाब मिलने में दो-तीन दिन लग जाएंगे। यदि संक्रमण समाप्त करने में काबू पाया जाता है, तो अंखें ठीक भी हो सकती हैं। इधर, चिकित्सा विभाग ने ऑपेशन थिएटर सील कर दिया है।
मार्बल सिटी अस्पताल के निदेशक नीरज मेहरा के अनुसार ऑपरेशन के बाद मरीजों के लौटकर आने और उनकी शिकायतों के कारण संक्रमण होने की जानकारी मिली, लेकिन संक्रमण के कारणों का बता नहीं चल पाया है।