{"_id":"6415969d3c2b754b0d024263","slug":"explosive-object-found-in-kotwali-area-of-jaisalmer-in-rajasthan-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जैसलमेर के कोतवाली क्षेत्र में 'बम' मिलने से हड़कंप, एसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जैसलमेर के कोतवाली क्षेत्र में 'बम' मिलने से हड़कंप, एसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
Sat, 18 Mar 2023 04:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 Mar 2023 04:18 PM IST
सार
जैसलमेर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के खुहड़ी रोड पर बम नुमा वस्तु मिली है। सूचना पर एसपी भंवर सिंह नाथावत समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बमनुमा वस्तु मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जैसलमेर के कोतवाली थाना क्षेत्र के खुहड़ी रोड पर शनिवार को बम नुमा वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया। एसपी भंवर सिंह नाथावत समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर बमनुमा वस्तु को सुरक्षित कर लिया है। जिसके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सरहदी जिले में यह बमनुमा वस्तु कहां से आई ?
कोतवाली थाना क्षेत्र के खुहड़ी रोड पर बम नुमा वस्तु मिलने के बारे में सूचना मिलने पर थाना कोतवाली से एसआई खम्मा राम मय टीम के मौके पर पहुंचे। जिन्होंने उच्च अधिकारियों को मौके की स्थिति से अवगत कराया। सूचना मिलते ही जैसलमेर एसपी भंवर सिंह नाथावत भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
एसपी नाथावत ने मौके का निरीक्षण कर एसएचओ कोतवाली भवानी सिंह को बम नुमा वस्तु को सुरक्षित कर नियमानुसार विभागों से समन्वय कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसएचओ भवानी सिंह द्वारा बम नुमा वस्तु को सुरक्षित कर संबंधित विभागों से समन्वय बना त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि सरहदी जिले में यह बमनुमा वस्तु कहां से आई ? विशेषज्ञ टीमों के जरिए भी उसका पता लगाया जा रहा है । साथ ही मुखबिर तंत्र को भी एक्टिव कर दिया गया है।
विज्ञापन