{"_id":"6390b21ddafc1a203505ce56","slug":"ex-minister-bina-kak-son-in-law-riju-jhunjhunwala-resigns-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पूर्व मंत्री बीना काक के दामाद ने छोड़ी कांग्रेस, उद्योगपति रिजू ने 2019 में लड़ा था लोकसभा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पूर्व मंत्री बीना काक के दामाद ने छोड़ी कांग्रेस, उद्योगपति रिजू ने 2019 में लड़ा था लोकसभा चुनाव
Wed, 07 Dec 2022 09:02 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 07 Dec 2022 09:02 PM IST
सार
उद्योगपति रिजू झुनझुनवाला ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा है। जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। अपनी पोस्ट में झुनझुनवाला ने सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी टैग किया है।
विज्ञापन
उद्योगपति रिजू झुनझुनवाला ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस को राजस्थान में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की पूर्व मंत्री बीना काक के दामाद व भीलवाड़ा के उद्योगपति रिजू झुनझुनवाला ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। वे 2019 में अजमेर से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन उन्हों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
उद्योगपति रिजू झुनझुनवाला ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजा है। जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है। अपनी पोस्ट में झुनझुनवाला ने सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी टैग किया है।
विज्ञापन
अपने इस्तीफे में रिजू झुनझुनवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 2019 में मुझे अजमेर से लोकसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व करने का एक शानदार अवसर दिया गया था। मैंने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की सेवा करने की पूरी कोशिश की, लेकिन व्यर्थ। आने वाले समय में पूरे जोश के साथ राजस्थान के लोगों की सेवा करने की अपनी प्रतिबद्धता को जारी रखते हुए, मैं पार्टी के माध्यम से इस मिशन के प्रति कोई मूल्य जोड़ने में असमर्थ हूं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, जो मेरे लिए एक पिता समान रहे हैं और सचिन पायलट का जिन्होंने मुझे समर्थन दिया और विश्वास करके यह अवसर प्रदान किया, इसके लिए मैं दोनों का आभारी रहूंगा। राजस्थान का सौभाग्य है कि उनके जैसा नेता मिला। उनके साथ जुड़े सभी लोगों को मेरा बहुत-बहुत धन्यवाद, हमारा बंधन हमेशा बना रहेगा।
उद्योगपति रिजू झुनझुनवाला ने कहा कि वे अपने फाउंडेशन के माध्यम से भीलवाड़ा-अजमेर के लोगों के लिए जो कुछ भी अच्छा कर सकत हैं, उसके लिए हमेशा उपलब्ध रहूंगा। पार्टी या विचारधारा की परवाह किए बिना किसी भी अच्छे काम के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।