फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Every day one quintal of grain is fed to pigeons in Sanwaliyaji temple

Chittorgarh: राजस्थान का वो मंदिर, जहां रोज डाला जाता है कबूतरों को एक क्विंटल अनाज…अद्भुत होता है नजारा

Tue, 07 Jan 2025 08:11 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 07 Jan 2025 08:11 PM IST
सार

Chittorgarh: जिले के प्रख्यात कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंदिर में हजारों कबूतरों का बसेरा है। यहां बनी भव्य इमारत एवं कॉरिडोर की छत पर कबूतर निवास कर रहे हैं। इन्हें प्रतिदिन करीब एक क्विंटल तक अनाज डाला जा रहा है।

विज्ञापन
Every day one quintal of grain is fed to pigeons in Sanwaliyaji temple
कबूतरों को अनाज डाला गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ जिले के प्रख्यात कृष्ण धाम श्री सांवलियाजी मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं तो श्रद्धालु मंदिर के विशाल भवन पर कबूतरों का बसेरा देखते हैं। कई बार उड़ते हुए कबूतर लोगों को आकर्षित भी करते हैं। हजारों की संख्या में कबूतर देख कर लोग आश्चर्यचकित भी हो जाते हैं कि इनके खाने की व्यवस्था कैसे हो पाती होगी।

विज्ञापन


कस्बे के खेतों में कबूतर जाते हैं या मंदिर के आस-पास ही अनाज डाला जाता है। वास्तविकता यह है कि मंदिर परिसर में ही कबूतरों को अनाज डाल दिया जाता है। इसके अलावा कस्बे में भी कई स्थानों पर लोग कबूतरों को अनाज डालते हैं, लेकिन कबूतरों का जो स्थाई ठिकाना है, वह सांवलियाजी मंदिर का विशाल शिखर और परिसर है।
विज्ञापन


बता दें कि कॉरिडोर की छत पर भी कबूतरों ने अपना बसेरा बनाया हुआ है। यहां अनाज डालने की शुरुआत करीब 5 साल पहले हुई थी। वर्तमान में स्थानीय निवासी एवं मंदिर बोर्ड के सदस्य संजय मंडोवरा मंदिर कर्मचारियों के सहयोग से अनाज डालने की व्यवस्था कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह मंगला आरती के बाद कबूतरों को 80 किलो से एक क्विंटल तक अनाज डाला जा रहा है। पांच-सात साल में ऐसा लॉकडाउन के कुछ दिनों को छोड़ कर यह क्रम नहीं टूटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं हो गई शुरुआत
स्थानीय निवासी सदस्य संजय मंडोवरा ने बताया कि जब मिश्री और नारियल का प्रसाद चढ़ाना बंद हो गया था, तब श्रद्धालुओं की ओर से लिए जा रहे अनाज की मुट्ठी को भी गेट पर ही रखवाया जा रहा था। उस समय तात्कालिक परिस्थितियों में ध्यान नहीं देने के कारण अनाज प्रवेश द्वार के यहां बिखर रहा था। तब मंडोवरा ने अपने मित्र स्व. प्रकाश सोनी से बात कर कबूतर के लिए अनाज डालने का निर्णय किया। तब दोनों ही कबूतरों के लिए कॉरिडोर की छत पर अनाज डालने लगे।

कोरोना में धन एकत्रित खरीदना पड़ा था
मंडोवरा ने बताया कि कई श्रद्धालु मंदिर में अनाज लेकर आते हैं। कोई एक मुठ्ठी तो कोई एक बोरी तो कोई इससे भी ज्यादा अनाज लाते हैं। अभी तो अनाज स्टॉक में भी है, लेकिन कोरोना के समय लॉकडाउन लगा तो कुछ दिन अनाज नहीं डाल पाए। फिर श्रद्धालु नहीं आ रहे थे तब अनाज की कमी आई। इस पर राशि एकत्रित कर अनाज खरीद कर भी लाना पड़ा था।


आवास भी बनाए, लेकिन नहीं रुक रहे कबूतर
कबूतर मंदिर के शिखर पर बैठते हैं और इसे गंदा भी कर देते हैं। इसके लिए इसी बोर्ड के कार्यकाल में कबूतर के लिए आवास बनाए गए। सिंहद्वार के दोनों तरफ दो कबूतर खाने बनाए लेकिन कबूतर यहां नहीं रुकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed