{"_id":"63046fc6ee202831d708cddc","slug":"emergency-landing-of-army-helicopter-in-hanumangarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हनुमानगढ़ में आर्मी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के कारण खेत में उतारा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हनुमानगढ़ में आर्मी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के कारण खेत में उतारा गया
Tue, 23 Aug 2022 11:46 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़
Published by: रोमा रागिनी
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:46 AM IST
सार
हनुमानगढ़ के धोलीपाल-किकरवाली गांव के बीच खेत में सेना के हेलीकॉप्टर को उतारा गया। हेलीकॉप्टर ने मंगलवार सुबह ही सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी लेकिन तकनीकि खराबी आने पर उसे खेत में उतारा गया।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ में सेना के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हनुमानगढ़ जिले के किकरवाली गांव के पास मंगलवार सुबह वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी।सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना पर संगरिया और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी लखबीर गिल के अनुसार वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों ने मंगलवार को सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। जिसमें एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण उसको खेत में उतारना पड़ा। एमआई-35 हेलीकॉप्टर में पांच जवान सवार थे। हेलीकॉप्टर और सैनिक पूरी तरह से सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के इंजन में तकनीकी खराबी आई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सूरतगढ़ से सेना के इंजीनियर रवाना हो चुके हैं और उनके आने के बाद ही हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी को दूर किया जाएगा। फिलहाल, संगरिया सीओ प्रतीक मील सहित संगरिया और सदर थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है।
विज्ञापन