फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   elephant riding at amber fort

आमेर किले में हाथी सवारी की होगी ऑनलाइन बुकिंग

Sat, 15 Jun 2013 02:37 PM IST
जयपुर
जयपुर Updated Sat, 15 Jun 2013 02:37 PM IST
विज्ञापन
elephant riding at amber fort

आप जयपुर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।

विज्ञापन


अब आपको आमेर किले में हाथी की सवारी करने के लिए झिकझिक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

बस एक क्लिक से आप हाथी की सवारी के लिए पहले से बुकिंग करा सकेंगे।

पर्यटन विभाग आमेर किले में हाथी स्टैंड से महल तक हाथी सवारी की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था जल्द शुरू करने जा रहा है।

पर्यटकों की सुविधा के साथ ही हाथियों की सुविधा का भी खास ख्याल रखा गया है। अभी हाथी गांव में कंकरीट और डामर की सड़क पर चलने पर हाथियों के पैरों में घाव हो जाते है।


इसलिए पर्यटन विभाग ने आमेर विकास एव प्रबंधन प्राधिकरण (एडमा) के अधिकारियों को पाथ-वे बनाने का निर्देश दिया है।

शुक्रवार को हुई पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव राकेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पुरातत्व विभाग और हाथी वेलफेयर सोसायटी की संयुक्त बैठक में ये फैसले लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed