{"_id":"65a3e0b13fe0428fee0263f3","slug":"eighth-armed-forces-ex-servicemen-day-celebrated-in-jaipur-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में मनाया गया आठवां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस, शहीद सैनिकों को पुष्प किए अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में मनाया गया आठवां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस, शहीद सैनिकों को पुष्प किए अर्पित
Sun, 14 Jan 2024 06:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 14 Jan 2024 06:55 PM IST
सार
आठवें सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने शहीद सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी हुए शामिल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर में आठवां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस शनिवार को उत्साह और निष्ठा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जयपुर शहर में स्थित अमर जवान ज्योति पर पुष्पांजलि समारोह के साथ हुई। इस दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने शहीद सैनिकों के सम्मान में पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भारतीय सेना और नागरिक प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ,साउथ वेस्टर्न कमांड ने युद्ध वीरों की अदम्य भावना, बलिदान और उनके द्वारा की गई निस्वार्थ सेवा के प्रतीक प्रेरणा स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। समारोह के पश्चात राज्यपाल मिश्र ने जयपुर मिलिट्री स्टेशन के सप्त शक्ति ऑडिटोरियम में पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ बातचीत कर उनकी देश के प्रति सम्मानित सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
जयपुर मिलिट्री स्टेशन के इस समारोह में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिजनों के उत्साह के साथ-साथ सशस्त्र बलों, नागरिक प्रशासन और पूर्व सैनिकों के बीच अटूट एकजुटता भी दिखाई दी।
विज्ञापन