फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Education Minister Madan Dilawar held public hearing in Kota

Rajasthan News: शिक्षा मंत्री दिलावर ने कोटा में की जनसुनवाई, नलकूपों का भी किया शिलान्यास

Sun, 03 Mar 2024 08:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 03 Mar 2024 08:39 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि नई सरकार के बाद यह पहला समस्या समाधान शिविर है। कुछ कमियां रह सकती है, जिन्हें आगामी दिनों में दूर किया जाएगा। फिलहाल बिजली पानी और यूआईटी इन तीन विभागों से संबंधित जनसुनवाई की गई हैं। धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
Education Minister Madan Dilawar held public hearing in Kota
मंत्री दिलावर ने की जनसुनवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा जिले के रंगबाड़ी बालाजी मंदिर परिसर के पास समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जनसुनवाई की। इस दौरान डीएमएफटी योजना के तहत रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में लगाए जाने वाले 22 सोलर बेस्ड सिंगल फेज नलकूपों का भी शिलान्यास किया गया। समस्या समाधान शिविर में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मंत्री दिलावर ने लोगों की समस्याओं सुन संबंधित अधिकारियों को उनकी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि नई सरकार के बाद यह पहला समस्या समाधान शिविर है। कुछ कमियां रह सकती है, जिन्हें आगामी दिनों में दूर किया जाएगा। फिलहाल बिजली पानी और यूआईटी इन तीन विभागों से संबंधित जनसुनवाई की गई हैं। धीरे-धीरे इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। गर्मी के दिनों में पेयजल संकट को देखते हुए जहां सख्त आवश्यकता है। वहां, टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाएगी। स्थाई समाधान के लिए टंकियां और पाइपलाइन के काम कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


कोटा के रामपुरा में स्थित एकमात्र संगीत विद्यालय में फैल रही अव्यवस्थाओं के बारे में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा और जो भी उचित कार्रवाई होगी वह अमल में लाई जाएगी। बिजली विभाग की मनमानी पर दिलावर ने कहा कि यह सही है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को उनके कामकाज में सुधार करने की जरूरत है। इसके बारे में भी निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed