फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ED Raid On Office Of National Herald Face Saving Exercise Says CM Ashok Gehlot

Rajasthan: 'चेहरा बचाने के लिए कार्रवाई कर रही ईडी', नेशनल हेराल्ड के दफ्तरों पर पड़े छापे पर बोले सीएम गहलोत

Tue, 02 Aug 2022 05:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 02 Aug 2022 05:13 PM IST
सार

सीएम गहलोत ने कहा, जब कोई मनी ट्रांजेक्शन ही नहीं हुआ तो मनी लॉन्ड्रिंग कैसे हो सकती है। ईडी ने जुलाई 2015 में इस केस को बंद कर दिया था, लेकिन केंद्र सरकार के दबाव में कार्रवाई शुरू की। ईडी के जरिए से केंद्र सरकार कांग्रेस को बदनाम करने का कितना भी प्रयास कर ले, लेकिन अंत में जीत सच्चाई की ही होगी। 

विज्ञापन
ED Raid On Office Of National Herald Face Saving Exercise Says CM Ashok Gehlot
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश भर में नेशनल हेराल्ड के दफ्तरों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जांच एजेंसी और केंद्र सरकार पर हमला बोला। गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ईडी द्वारा हेराल्ड हाउस पर छापेमारी केन्द्र सरकार की बौखलाहट का प्रतीक है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के नाम पर प्रताड़ित करने के बाद ईडी अब फेस सेविंग (चेहरा बचाने) के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, जब कोई मनी ट्रांजेक्शन ही नहीं हुआ तो मनी लॉन्ड्रिंग कैसे हो सकती है। ईडी ने जुलाई 2015 में इस केस को बंद कर दिया था, लेकिन केंद्र सरकार ने उस समय के जांच अधिकारी का तबादला कर नए अधिकारियों पर दबाव बनाया और बदले की भावना से कार्रवाई शुरू की। ईडी के जरिए से केंद्र सरकार चाहे कांग्रेस को बदनाम करने का कितना भी प्रयास कर ले, लेकिन अंत में जीत सच्चाई की ही होगी।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने नेशनल हेराल्ड केस में देश भर में 14 जगह पर छापेमारी की। इन जगहों में दिल्ली स्थित नेशनल हेराल्ड के दफ्तर सहित अन्य ठिकाने भी शामिल हैं। इससे पहले इस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी लंबी पूछताछ हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानें, क्या है नेशनल हेराल्ड?
देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने 20 नवंबर 1937 को एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड यानी AJL का गठन किया था। इसका उद्देश्य अलग-अलग भाषाओं में समाचार पत्रों को प्रकाशित करना था। तब AJL के अंतर्गत अंग्रेजी में नेशनल हेराल्ड, हिंदी में नवजीवन और उर्दू में कौमी आवाज समाचार पत्र प्रकाशित हुए। भले ही AJL के गठन में पं. जवाहर लाल नेहरू की भूमिका थी, लेकिन इसपर मालिकाना हक कभी भी उनका नहीं रहा। क्योंकि, इस कंपनी को 5000 स्वतंत्रता सेनानी सपोर्ट कर रहे थे और वही इसके शेयर होल्डर भी थे। 90 के दशक में ये अखबार घाटे में आने लगे। साल 2008 तक AJL पर 90 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज चढ़ गया। तब AJL ने फैसला किया कि अब समाचार पत्रों का प्रकाशन नहीं किया जाएगा। अखबारों का प्रकाशन बंद करने के बाद AJL प्रॉपर्टी बिजनेस में उतरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed