{"_id":"63db59266f8a1951554c1f1f","slug":"earthquake-felt-in-rajasthan-on-thursday-morning-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Earthquake: भूकंप से फिर हिली राजस्थान की धरती, पाकिस्तान में रहा केंद्र, 4.3 रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Earthquake: भूकंप से फिर हिली राजस्थान की धरती, पाकिस्तान में रहा केंद्र, 4.3 रही तीव्रता
Thu, 02 Feb 2023 12:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:03 PM IST
सार
राजस्थान से सटे पाकिस्तान की सीमा के भीतर गुरुवार सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके। तीन दिन पहले पाकिस्तान के कई हिस्सों में 6.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया था।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय प्रांत राजस्थान से सटे पाकिस्तान की सीमा के भीतर दो फरवरी सुबह 9 बजकर 14 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान में बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है।भूकंप का केंद्र पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र के अंदर जमीन के नीचे दस किलोमीटर गहराई में था।
विज्ञापन
इधर बीच पाकिस्तान में भी जल्दी-जल्दी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। तीन दिन पहले भी पाकिस्तान में भूकंप के 6.3 तीव्रता का भूकंप लोगों ने महसूस किया था। 17 अक्टूबर 2022 को भी पाकिस्तान सीमा के बिल्कुल नजदीक भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए थे। इसका असर बॉर्डर से सटे राजस्थान के कई जिलों में भी हुआ था। भूकंप के इन झटकों का असर जयपुर, टोंक, जालौर, श्रीगंगानगर, बूंदी और बीकानेर तक हुआ था। हालांकि झटकों की तीव्रता कम होने के चलते लोगों ज्यादातर लोगों को इसके आने का पता नही चला था।
विज्ञापन