फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dungarpur Maharawal Mahipal Singh of the former royal family passed away breathed his last at the age of 92

Dungarpur: पूर्व राजघराने के महारावल महिपाल सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Sun, 20 Aug 2023 12:31 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 20 Aug 2023 12:31 PM IST
सार

डूंगरपुर राजघराने के पूर्व महारावल महिपाल सिंह का निधन हो गया। रावल ने 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस ली। अस्वस्थ होने के कारण गुजरात के बड़ौदा अस्पताल में कुछ दिनों से भर्ती थे।

विज्ञापन
Dungarpur Maharawal Mahipal Singh of the former royal family passed away breathed his last at the age of 92
डूंगरपुर के पूर्व महारावल महिपाल सिंह का 92 साल की उम्र में निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर राजपरिवार के महारावल महिपाल सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। बीमारी की वजह से वे पिछले कुछ समय से गुजरात के बड़ौदा अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें शुक्रवार देर रात को डूंगरपुर उदय विलास पैलेस लाया गया। जहां पैलेस में उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व महारावल के निधन की खबर सुनकर राजपूत समाज, डूंगरपुर शहर और तमाम लोगों में शौक की लहर सी छा गई। शनिवार दोपहर तीन बजे पैलेस में राजघराने की रस्में पूरी करने के बाद अंतिम यात्रा सुरपुर राजघाट के लिए निकाली गयी। जहां उनकी अंतिम क्रिया की गयी।

विज्ञापन


अस्वस्थ होने के कारण महारावल का बड़ौदा स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था
दरअसल, महारावल महिपाल सिंह का पिछले कई दिनों से बीमार होने के कारण गुजरात के बड़ौदा अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी सेहत में मामूली सा सुधार होने के बाद शुक्रवार को वापस डूंगरपुर उदय विलास पैलेस लाया गया था। शुक्रवार देर रात महारावल महिपाल सिंह ने पैलेस में आखिरी सांस ली। सूचना पाकर पूर्व रियासत के ठाकुर और राजपूत समाज समेत शहर के कई प्रबुद्धजन, स्थानीय राजनेता और उनसे जुड़े लोगो का पैलेस पहुंचना शुरू हो गया। लोगों ने पैलेस पहुंच निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन


महारावल किक्रेट के बेहतरीन खिलाड़ी थे
शनिवार को दोपहर बाद शहर के उदयविलास पैलेस से महारावल की अंतिम यात्रा निकाली गई। यात्रा शहर के गेपसागर पाल, तहसील चौराहा, रतनपुर मार्ग, नवाडेरा होते हुए सुरपुर राजघाट पहुंची। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। महारावल सिंह की यात्रा जहां से गुजरी वहां शहरवासियों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। वहीं, व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखें। महिपाल सिंह क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी और राज क्रिकेट क्लब डूंगरपुर के अध्यक्ष भी रह चुके थे। महारावल महिपाल सिंह के निधन के बाद पूर्व राज्य सभा सांसद हर्षवर्धनसिंह महारावल बने। उनका परंपरानुसार माथुगामडा के गमेती परिवार ने राजतिलक किया और केसरिया पाग धारण कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed