Rajasthan: डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, फिर वैन को मारी टक्कर, दो की मौत, नौ घायल; मंदिर से लौट रहा था परिवार
भीलवाड़ा में एक डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी फिर सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे वैन में सवार परिवार को चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना इलाके में सोमवार देर रात बजरी से भरे एक डंपर ने श्रृद्धालुओं से भरी वैन को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार भी डंपर की चपेट में आ गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि वैन में सवार 4 साल के मासूम समेत 9 लोग घायल हो गए। वैन में सवार लोग सांवरिया सेठ के दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान मांडल थाना क्षेत्र के भादू गांव के पास हादसा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को महात्मा गांधी असपताल में भर्ती कराया, साथ ही दोनों शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
मांडल थाना प्रभारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार देर रात भादू गांव के पास बजरी से भरे डंपर ने एक बाइक और फिर वैन को टक्कर मार दी। हादसे में जैतपुर के रहने वाले बाइक सवार कालू गुर्जर और वैन में सवार भादू निवासी कंचन देवी सुवालका की मौत हो गई।
इसके अलावा वैन में सवार खेड़ापिया निवासी अन्नू गुर्जर (17), शायरी गुर्जर (80), उदयलाल गुर्जर (30), सीमा गुर्जर (22), रतन (4), शिवलाल माली (30), पुष्पा राठौड़ (40) और चांदी देवी (50) घायल हो गई। वैन सवार सभी लोग सांवरिया सेठ के दर्शन वापस अपने गांव लौट रहे थे। हादसे के बाद घायलों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद चालक बजरी से भरा डंपर लेकर फरार हो गया। जिसे एक किलोमीटर दूर खाली कर छोड़ गया। पुलिस ने डंपर जब्त कर उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चालक डंपर तेज रफ्तार में दौड़ा रहा था। पहले उसने बाइक सवार को टक्कर मारी फिर भागने के लिए और तेज डंपर दौड़ा दिया। कुछ दूर जाकर उसने वैन को भी टक्कर मार दी। डंपर अवैध बजरी से भरा हुआ था, ऐसे में चालक ने कुछ दूर जाकर उसे खाली किया और फिर उसे छोड़कर फरार हो गया।