फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Drugs worth 9 crores came from UP for former sarpanch two smugglers arrested in Baran with 3.600 kg of smack

Rajasthan: पूर्व सरपंच के लिए UP से आया 9 करोड़ का नशा, 3.600 किलो स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 07 Jul 2023 03:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Jul 2023 03:00 PM IST
सार

कार सवार तस्करों ने टायर के बीच में जगह बनाकर 3 किलो 600 ग्राम स्मैक छिपाकर रखी थी। बरामद की गई स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 9 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है। आरोपी तस्कर इसे यूपी के लखनऊ से लेकर आए थे।

विज्ञापन
Drugs worth 9 crores came from UP for former sarpanch two smugglers arrested in Baran with 3.600 kg of smack
पुलिस गिरफ्त में आरोपी तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सीआईडी की टीम के सहयोग से बारां पुलिस ने 9 करोड की स्मैक बरामद की है। ये स्मैक फतेहपुर टोल के पास झारखंड नंबर की एक कार से जब्त की गई है। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। तस्करों ने ड्राइवर साइड के दोनों टायरों के बीच गुप्त स्थान बनाकर 3 किलो 600 ग्राम स्मैक छिपाई थी। ये स्मैक उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लाई गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 9 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है। 

विज्ञापन


एडीजी (अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस) दिनेश एमएन ने बताया कि  मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भटनागर और नरोत्तम वर्मा के सुपर विजन में टीम गठित कर बारां जिले में भेजी गई थी।
विज्ञापन


टीम ने सदर थाना पुलिस के सहयोग से नेशनल हाईवे 27 फतेहपुर टोल पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी से कुछ दूर पहले हाईवे से अलग खड़ी एक झारखंड नंबर की स्विफ्ट कार में इकबाल खान पुत्र लतीफ (35) निवासी ज्ञान मंदिर पावर हाउस थाना भवानी मंडी और भरत कुमार नागर पुत्र गोपाल लाल (28) निवासी केशोदा थाना बेसोदा मंडी जिला मंदसौर सवार थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाकाबंदी से पहले कार रोकने को लेकर दोनों से पूछताछ की गई तो वे  घबरा गए। पूछताछ में उन्होंने कहा कि वे पुलिस गाड़ी और जाब्ता देखकर वे डर गए थे, इसलिए पुलिस की गाड़ी के निकलने का इंतजार कर रहे थे।

एडीजी ने बताया कि दोनों व्यक्तियों के पास तलाशी में 10 हजार रुपये और दो मोबाइल मिले। गाड़ी में भी कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद भी दोनों कार सवार बुरी तहर घबराए हुए थे। संदेश के आधार पर एक फिर कार की बारीकी से तलाशी ली गई। इस दौरान ड्राइवर साइड के दोनों गेट के नीचे पिछले वाले टायर के आगे कार का पैनल कटा हुआ नजर आया। टायर खोलकर पैनल के अंदर चेक करने पर खाकी टेप से लिपटे दो पैकेट मिले। पहले पैकेट में 1 किलो 820 ग्राम और दूसरे पैकेट में 1 किलो 800 ग्राम कुल 3 किलो 600 ग्राम स्मैक बरामद की गई।


पूछताछ में दोनों तस्करों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के लखनऊ से स्मैक खरीद कर चतलाव थाना इलाके की पाउखेड़ी ग्राम पंचायत सुनेल निवासी पूर्व सरपंच भगवान नागर के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों के कबूलनामे के बाद सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed