{"_id":"52dd8d74-3497-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"driving-license-will-be-similar-to-pencard-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में पेनकार्ड जैसा होगा ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में पेनकार्ड जैसा होगा ड्राइविंग लाइसेंस
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Nov 2012 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस अब एटीएम और पेनकार्ड की तरह प्लास्टिक के बनेंगे। इसके लिए परिवहन विभाग पूरी तैयारी में जुट गया है। प्लास्टिक कार्ड बनाने के लिए परिवहन विभाग वित्त विभाग को प्रस्ताव भेज रहा है। इस एक कार्ड को बनाने में 50 से 60 रूपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन
प्लास्टिक के लाइसेंस के जरिए ड्राइविंग लाइसेंस को खराब होने से भी बचाया जा सकेगा। सादे कागज की लेमिनेशन से बने ड्राइविंग लाइसेंस के लंबे समय में खराब होने की समस्या बनी रहती थी। प्लास्टिक से बने इस कार्ड पर नाम उभरा हुआ होगा। होलो ग्राम के अलावा गुप्त मार्क और नंबर होंगे। ऐसे में यह कार्ड डुप्लीकेट भी नहीं बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन
इस नए कार्ड के लिए जयपुर, पूना और चेन्नई की सात कंपनियां प्रजेंटेशन भी दे चुकी हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव पर वित्त विभाग की अनुमति के बाद कंपनियों से निविदा मांगी जाएगी। अब तक दिल्ली व कुछ अन्य राज्यों में ही प्लास्टिक के ड्राइविंग कार्ड बन रहे हैं। जिन लोगों के पास पुराने लेमिनेशन वाले कार्ड हैं वे भी कुछ फीस देकर नए कार्ड बनवा सकेंगे।
विज्ञापन