{"_id":"688b85554af2823b070d65ce","slug":"driver-of-a-taxi-coming-from-bhopal-brutally-murdered-in-jhalawar-four-accused-arrested-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: झालावाड़ में भोपाल से आई टैक्सी के चालक की बेरहमी से हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: झालावाड़ में भोपाल से आई टैक्सी के चालक की बेरहमी से हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
Thu, 31 Jul 2025 08:32 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,झालावाड़
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 31 Jul 2025 08:32 PM IST
सार
भोपाल के टैक्सी चालक पंकज साहू की झालावाड़ में निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपियों ने टैक्सी किराए पर लेकर चालक को बंधक बनाया और हत्या के बाद कार व मोबाइल लूट लिए। कार बेचने की फिराक में पकड़े गए चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झालावाड़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन युवकों ने भोपाल से किराए पर टैक्सी बुक कर चालक की बेरहमी से हत्या कर दी और वाहन लेकर फरार हो गए। मृतक की पहचान भोपाल निवासी टैक्सी चालक पंकज साहू के रूप में हुई है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 जुलाई को डाक बंगले के समीप रेलवे अंडरपास की झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को एसआरजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पहचान की कोशिश शुरू की।
इस बीच जिला स्पेशल टीम (DST) को तीनधार इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा संदिग्ध रूप से सस्ती कार बेचने की जानकारी मिली। टीम ने जब कार की जानकारी निकाली, तो पता चला कि वह भोपाल निवासी इस्लाम की थी, जिसे मृतक पंकज साहू टैक्सी के रूप में चलाता था। कार मालिक ने पहले ही मध्यप्रदेश में चालक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी। DST टीम ने कार को मनीष नायक के कब्जे से जब्त किया और पूछताछ शुरू की। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने भोपाल से टैक्सी किराए पर ली थी और झालावाड़ पहुंचने के बाद चालक का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद कार और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
ये भी पढ़ें: अलवर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अस्पताल और स्कूलों में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी:
पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। पुलिस का कहना है कि हत्या का मकसद सिर्फ कार और मोबाइल लूटना और उसे बेचकर ऐशो-आराम करना था।

- राजेश उर्फ राहुल जाटव (21), निवासी जिला राजगढ़, मप्र
- अनिल कुमार जाटव (20), निवासी जिला सीहोर, मप्र
- अफजल पुत्र कल्लू खां (21), निवासी जिला सीहोर, मप्र
- एक अन्य आरोपी जो कार बेचने की फिराक में था।