फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Driver death: Rajasthan MLAs relaunch protest, allege changes in medical board

ड्राइवर हत्या मामला: विधायकों का विरोध फिर शुरू, मेडिकल जांच प्रभावित करने का लगाया आरोप

Tue, 04 Jun 2019 04:51 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: गौरव द्विवेदी Updated Tue, 04 Jun 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Driver death: Rajasthan MLAs relaunch protest, allege changes in medical board
राजस्थान ड्राइवर हत्या मामला - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थान के टोंक जिले में ट्रैक्टर चालक की मौत पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने वाले दो प्रतिद्वंद्वी विधायकों ने मंगलवार को अपना विरोध प्रदर्शन दोबारा शुरू कर दिया। टोंक के नगर किले में धरना देते हुए, कांग्रेस के हर्ष मीणा और भाजपा के गोपीचंद मीणा ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन और पुलिस के दबाव में बोर्ड के सदस्यों को बदल दिया गया।

विज्ञापन


गोपीचंद मीणा ने कहा, "हमें कल बताया गया था कि एक मेडिकल बोर्ड मंगलवार को पोस्टमार्टम करेगा। बोर्ड के सदस्यों को पुलिस के दबाव में बदल दिया गया। इसलिए, हमने मांग की कि बोर्ड के सदस्य वही रहें। बता दें कि विधायकों ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा के आश्वासन के बाद, सोमवार रात को अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल बंद कर दी थी।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक भजनलाल (30) 28 मई को गनेती गांव जा रहा था, जब उसे पुलिस ने लक्ष्मीपुरा में रोक लिया, कथित तौर पर उसके साथ मारपीट हुई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस पर विधायकों ने पिछले बुधवार को धरना शुरू किया था, जिसे शनिवार को अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों ने ड्राइवर के परिजनों के लिए सरकारी नौकरी, 25 लाख रुपये मुआवजे, पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने, उनके निलंबन और मामले की सीआईडी जांच की मांग की थी। डिप्टी सीएम सचिन पायलट मंगलवार को  टोंक में ड्राइवर और विधायकों के परिवार से मुलाकात करने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed