Rajasthan: बाड़मेर-जोधपुर नेशनल हाइवे पर दो ट्रकों में भिड़ंत के बाद लगी आग, जिंदा जला चालक
एक ट्रक में चावल का चूरी और दूसरे में केमिकल था। दोनों ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत होते ही भीषण आग लग गई। हादसे के बाद एनएच पर लंबा जाम लग गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हादसे के समय मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक ट्रक में चावल की चूरी भरी थी। दूसरे ट्रक में केमिकल था। दोनों ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग ने तुरंत भीषण रूप ले लिया। इस कारण चालक को गाड़ी से बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। सूचना पर छह से अधिक दमकल मौके पर पहुंची और दो घंटे में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दुर्घटना के बाद मौके पर ट्रैफिक जाम लग गया। जिसके बाद बाड़मेर ट्रैफिक पुलिस और क्षेत्रीय पुलिस ने गाड़ियों को हाइवे से हटवाया और ट्रैफिक को सुचारू करवाया। पुलिस ने शव को पचपदरा की मोर्चरी में रखवाया।