फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   dress out poured on doubt of cheating in rajasthan

नकल का शक होने पर उतरवा दिए छात्रा के कपड़े

Tue, 19 Mar 2013 11:03 AM IST
जोधपुर/इंटरनेट डेस्क
जोधपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 19 Mar 2013 11:03 AM IST
विज्ञापन
dress out poured on doubt of cheating in rajasthan

राजस्थान में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा के दौरान चैकिंग के लिए आए उड़नदस्ते ने नकल के संदेह में एक छात्रा के पूरे कपड़े उतरवाकर जांच की, जिससे छात्रा बेहोश हो गई और परीक्षा नहीं दे सकी। अंत में फ्लाइंग के सदस्यों को छात्रा के पास कोई नकल नहीं मिली।

विज्ञापन


मामला राजकीय माध्यमिक विद्यालय, झालमंड परीक्षा केंद्र का है। यहां सोमवार सुबह गणित की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान वहां संभागीय उड़नदस्त पहुंचा और एक छात्रा पर संदेह होने पर उसकी जांच करने लगा। उड़नदस्ता कमरे में मौजूद सभी छात्रों के सामने ही आपत्तिजनक तरीके से छात्रा की जांच करने लगा।
विज्ञापन


जांच के इस तरीके को स्कूल के हैडमास्टर, केद्राधीक्षक और अन्य स्टाफ ने रोकने की कोशिश की। स्टाफ के आपत्ति जताने पर फ्लाइंग की सदस्याओं ने बोर्ड अध्यक्ष से उनकी शिकायत कर दी। इसके बाद छात्रा की कंट्रोल रूम में ले जाकर जांच की गई। वहां छात्रा के सभी कपड़े उतरवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह जांच से छात्रा सदमे में आ गई और बेहोश हो गई। बाद में परीक्षा केंद्र पर उपस्थित शिक्षिकाओं ने प्रयासों से छात्रा होश में आई, लेकिन सदमे के चलते वह परीक्षा नहीं दे सकी। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) का कहना है कि मामले की जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed