फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dogs mauled and ate 6 year old child in Sirohi body found 00 meters away from house

Rajasthan: कुत्तों ने 6 साल के बच्चे को नोंच-नोंचकर खाया, घर से कुछ दूर मिला शव, 4 दिन बाद प्रशासन को दी सूचना

Wed, 02 Aug 2023 06:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 02 Aug 2023 06:16 PM IST
सार

27 जुलाई की सुबह क्यारिया गांव में रहने वाला 6 साल का जसवंत घर से 100 मीटर दूर शौच के लिए गया था। इस दौेरान 5-6 कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। जगह-जगह से काटने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चार दिन बाद जानकारी मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Dogs mauled and ate 6 year old child in Sirohi body found 00 meters away from house
मृतक जसवंत के घर पहुंचे बीडीओ नवलाराम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड सदर थाने में मंगलवार देर शाम को एक बच्चे को कुत्तों द्वारा नोंच कर मारने का केस दर्ज हुआ। घटना सदर थाने के क्यारिया गांव की है। जहां 27 जुलाई की सुबह एक 6 साल के मासूम को 5-6 कुत्तों ने जगह-जगह काटा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सदर थानाधिकारी प्रवीण आचार्य ने बताया की  27 जुलाई की सुबह क्यारिया गांव में रहने वाले झामर गांव निवासी अमृत गरासिया का 6 साल का बेटा जसवंत घर से 100 मीटर दूर शौच के लिए गया था। जहां 5-6 कुत्तों ने उसे जगह-जगह से काट लिया,  जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जसवंत घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई, इस दौरान उसका शव खेत में पड़ा हुआ मिला। उसके शरीर पर जगह जगह कुत्तों के काटने और नोंचने के निशान थे। जिसके बाद परिजनों ने बिना जानकारी दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार रात को ग्रामीण ने कॉल कर पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद जिला कलेक्टर के आदेश पर पंचायत समिति बीडीओ नवलाराम मौके पर पहुंचे और मृतक बच्चे के परिजनों से बात की।  नवलाराम ने परिजनों को आर्थिक सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में इकलौता बेटा था जसवंत
मृतक जसवंत आदिवासी अमृत गरासिया का एकलौता पुत्र था। इसके साथ ही अमृत गरासिया के तीन बेटियां हैं। जसवंत का 20 दिन पूर्व ही सरकारी स्कूल में दाखिला करवाया गया था। मृतका का पिता अमृत गरासिया झमार निवासी है, लेकिन क्यारिया में उसकी ससुराल है। जहां वह लंबे समय से रहकर खेती का काम रहा है और परिवार के साथ रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed