फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   does modi has any magical wand?

क्या मोदी के पास क्या जादू की छड़ी है: सोनिया

Tue, 15 Apr 2014 12:12 PM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
does modi has any magical wand?
राजस्थान में मतदान से ठीक दो दिन पहले प्रचार की कमान सम्भालने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोटपूतली के पावटा में रैली की।
विज्ञापन


उन्होंने रैली में भाजपा और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी पर जमकर निशाने लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी ऐसा दावा कर रहे हैं कि वे प्रधानमंत्री बन गए, तो भारत स्वर्ग बन जाएगा।

उनके पास ऐसी कौन सी जादू की छड़ी है। उन्होंने कहा कि एक राज्य को चलाना अलग बात है और एक देश को चलाना अलग बात है।

इस बार हो रही है अजीब बात

does modi has any magical wand?

सोनिया ने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं, तो पार्टियां अपनी-अपनी बात कहती हैं, लेकिन इस बार अजीब बात हो रही है।

भाजपा तो ऐसे प्रचार कर रही है जैसे कांग्रेस ने देश के लिए कुछ भी नहीं किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा जनता को नासमझ समझ रही है। जबकि कई पीढिय़ां जानती हैं कि देश काफी आगे बढ़ा है और तरक्की की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी से अब तक के गिनाए विकास

does modi has any magical wand?

सोनिया गांधी ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तो औसत आयु 32 वर्ष थी, जो अब 70 के करीब पहुंच गई है।

सालाना अनाज 5 करोड़ टन होता था, जो हर साल 25 करोड़ टन पहुंच गया है। नहरों की लम्बाई 150 गुना बढ़ चुकी हैं। कुछ हजार सड़कें, अब 50 लाख किलोमीटर लम्बाई तक पहुंच गई हैं। टेलीफोन चुनिंदा लोगों के पास था और लोग एक-दूसरे से सम्पर्क में असमर्थ थे।

लेकिन अब 94 लोग टेलीफोन-मोबाईल के जरिए सम्पर्क करते हैं। उन्होंने कहा कि विकास का सिलसिला चला आ रहा है और इसे वे और अधिक गिनाना नहीं चाहतीं।

विज्ञापन

कुछ लोग फैला रहे हैं ब्रह्मजाल

does modi has any magical wand?

सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने आम आमदी के लिए संघर्ष किया है।

भूमि अधिग्रहण बिल, भोजन का अधिकार दिया, वन रैंक वन पेंशन आदि से देश आगे बढ़ रहा है। यह कुर्बानी और नजरिए की बात है।

उन्होंने कहा कि विकास के इस पथ पर डर लग रहा है कि कुछ लोग ब्रह्मजाल फैला रहे हैं कि भारत ने कोई तरक्की नहीं की। वे आलोचनाओं के अलावा कुछ नहीं करते केवल आरोप लगाना जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed