{"_id":"6489e15bd4ddaed76d0f0923","slug":"dispute-over-plot-in-gangapur-city-sister-attacked-brother-family-with-goons-many-injured-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: गंगापुर सिटी में प्लॉट को लेकर विवाद, बहन ने गुंडों से भाई के परिवार पर कराया हमला, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: गंगापुर सिटी में प्लॉट को लेकर विवाद, बहन ने गुंडों से भाई के परिवार पर कराया हमला, कई घायल
Wed, 14 Jun 2023 09:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 14 Jun 2023 09:18 PM IST
सार
गंगापुर सिटी में एक प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर बहन ने गुडों से भाई के परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में पूरे परिवार के लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी की नसिया कॉलोनी में एक प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर भाई-बहन में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि बहन ने गुंडे बुलाकर भाई के परिवार पर हमला करवा दिया। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गंगापुरसिटी के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस अस्पताल में भर्ती घायलों से घटना की जानकारी ली। जिसके बाद केस दर्ज कर मामले की जाचं शुरू कर दी है।
पीड़ित रामवतार शर्मा ने बताया कि उसने अपनी बहन शकुंतला शर्मा से एक अरसे पहले एक प्लॉट खरीदा था। जिसके वो पूरे रुपये दे चुका है, लेकिन शकुंतला उसी प्लॉट को दूसरे लोगों को बेचना चाह रही थी। उसने प्लॉट के फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर लिए है। प्लॉट के मालिकाना हक को लेकर कोर्ट में केस भी चल रहा है।
विज्ञापन
रामवतार शर्मा ने बताया कि उसकी बहन शकुंतला मुंबई रहती है। बुधवार को वह गंगापुरसिटी आई, वह अपने अपने साथ महुकला निवासी भूमाफिया राजेश सैनी सहित 15-20 गुंडे लेकर उसके घर पहुंची। इस दौरान गुंडों ने उसके परिवार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
गुंडों ने रामवतार शर्मा उसकी पत्नी विद्या शर्मा, बेटा आकाश, दीपक, प्रकाश और पुत्रवधू कोमल शर्मा के साथ जमकर मारपीट की। हमले में परिवार के सभी लोग घायल हो गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।