फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Director and woman manager arrested for cheating employer in airline companies in jaipur

नामी विमान कंपनियों में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए ठगे

Thu, 23 Mar 2017 07:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 23 Mar 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
Director and woman manager arrested for cheating employer in airline companies in jaipur
arrest in fraud case - फोटो : Demo pic
देश की नामी गिरामी विमान कंपनियों में ट्रेनिंग के बाद नौकरी लगवाने का झांसा देकर रुपए हड़पने के मामले में विधायकपुरी थाना पुलिस ने द एयरविंग ट्रेनिंग एकेडमी के डायरेक्टर व महिला मैनेजर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) मनीष अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज शर्मा पुत्र अरूण कुमार शर्मा है, जो कि छोटा बाजार, कोटपूतली का रहने वाला है। वह एकेडमी का डायरेक्टर है। जबकि आरोपी पुजा शर्मा निवासी तहसील कामां, भरतपुर की है। पूजा कंपनी में मैनेजर है। उन्होंने द एयरविंग ट्रेनिंग एकेडमी के नाम से नवलखा अपार्टमेन्ट, जमनालाल बजाज मार्ग जयपुर में खोला था। लाडनूं, नागौर निवासी विनोद कुमार प्रजापत व अन्य आठ लोगों ने विधायकपुरी थाने में 22 मार्च को मुकदमा दर्ज करवाया था।
विज्ञापन


मामले के तहत आरोपियों ने ट्रेनिंग करवाकर एयरपोर्ट व अन्य बड़ी विमानन कंपनियों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर प्रत्येक व्यक्ति से 65 हजार 500 रुपए ले लिए। इसके बाद कुछ दिन ट्रेनिंग करवाकर इधर—उधर इंटरव्यू के लिए भेजा। लेकिन नौकरी नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद पीड़ितों ने दोबारा एकेडमी में संपर्क किया तो आरोपियों ने उन्हें और रूपए जमा करवाने को कहा तो पीड़ितों ने इंकार कर दिया। केस दर्ज होने पर विधायकपुरी थानाप्रभारी जितेन्द्र सिंह व सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र सिंह ने अनुसंधान शुरु किया।


सामने आया कि दोनों आरोपी ई-मित्र व अन्य कंपनियों से स्टुडेन्ट का डाटा प्राप्त करते है। इसके बाद उनको टेलिकाॅलिंग के जरिए एयरपोर्ट व अन्य एयरलाईन्स कंपनियों में अच्छी जाॅब दिलाने के लिए आश्वस्त करते थे। उन्हें कम से कम 20 हजार रुपए के वेतन वाली नौकरी लगाने के बहाने ट्रेनिंग के लिए साढ़े 65 हजार रुपए जमा कर लेते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed