{"_id":"65c8f20ec4a4d6b6b00b2e1f","slug":"teacher-commits-suicide-by-consuming-toxic-substance-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: अध्यापक ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या, होटल के अंदर मृत अवस्था में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: अध्यापक ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या, होटल के अंदर मृत अवस्था में मिला शव
Sun, 11 Feb 2024 09:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sun, 11 Feb 2024 09:43 PM IST
सार
Dholpur: शहर के कोतवाली थाना इलाके में एक होटल के अंदर 40 साल के अध्यापक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। डेड बॉडी को पुलिस ने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना से पुलिस ने मृतक के परिजनों को अलवर अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
अध्यापक ने विषाक्त पदार्थ खाकर की आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय अध्यापक राजेंद्र कुमार पुत्र बाबूलाल निवासी बहरोड़ जिला अलवर शहर के ब्लू रेस्टोरेंट होटल में रुका हुआ था। सुबह ही अध्यापक ने होटल के अंदर कमरा बुक कराया था। रविवार रात तक जब अध्यापक कमरे के अंदर से बाहर नहीं निकला तो होटल के कर्मचारियों को अनहोनी शक हुआ।
विज्ञापन
होटल का गेट तोड़कर देखा तो पलंग पर अध्यापक पड़ा हुआ था और मुंह से झाग निकले हुए थे। घटना से होटल में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना होटल प्रबंधन ने कोतवाली थाना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से मौका मुवायना किया । डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पुलिस ने घटना से मृतक अध्यापक के परिजनों को अवगत कराया।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने अध्यापक की लाश को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। हेड कांस्टेबल कृष्ण अवतार ने बताया जहरीला पदार्थ खाकर अध्यापक ने आत्महत्या की है। मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है। सोमवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में लाश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। आत्महत्या के कारण अभी तक अज्ञात हैं। घटना के संबंध में परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही।
विज्ञापन