फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Scam worth crores in development works of Bari Panchayat Samiti

Dholpur: बाड़ी पंचायत समिति के विकास कार्यों में करोड़ों का घोटाला, राज्य सरकार ने भेजी टीम, रिकार्ड जब्त

Tue, 20 Feb 2024 07:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 20 Feb 2024 07:59 PM IST
सार

Dholpur: बाड़ी पंचायत समिति में करोड़ों के भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता परिवादी ने राज्य सरकार को शिकायत प्रेषित कर केंद्र सरकार की योजना स्वच्छ भारत मिशन अभियान समेत तमाम योजनाओं में करोड़ों के घपले के आरोप लगाए हैं। राज्य सरकार के निर्देश में 10 सदस्य टीम गठित कर मंगलवार को बाड़ी पंचायत समिति भेजी गई है।

विज्ञापन
Scam worth crores in development works of Bari Panchayat Samiti
विकास कार्यों में करोड़ों का घोटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जांच टीम के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बाड़ी पंचायत समिति में केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आवंटित राशि में विकास अधिकारी द्वारा अन्य मदो में चहेते ठेकेदारों को नियम विरुद्ध भुगतान किया गया है, जिसकी शिकायत है। साथ में पंचायत समिति मद से कराए गए विकास कार्यों में अधिकांश कार्य धरातल पर नहीं किए गए हैं और पंचायत समिति क्षेत्र में जो जल ग्रहण ढांचे बनाए गए हैं, वह पहले वन विभाग द्वारा निर्मित किए गए थे।

विज्ञापन


उक्त मामलों को लेकर जो शिकायत की गई है, उस शिकायत के आधार पर शासन उपसचिव पंचायत राज विभाग जयपुर द्वारा जिला परिषद को निर्देश दिए गए थे। ऐसे में उक्त मामलों की जांच को लेकर पंचायत राज विभाग के मंत्री द्वारा उसकी रिपोर्ट मांगी गई है। जिस पर जिला परिषद सीओ सुदर्शन सिंह तोमर ने उनके नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम का गठन किया है। जिसने मंगलवार से जांच शुरू कर दी है। हालांकि उक्त जांच को लेकर एक दिन का ही समय दिया गया है, लेकिन उक्त जांच कम से कम दो से तीन दिन में पूर्ण हो पाएगी। जांच अधिकारी ने बताया पंचायत समिति के सभी रिकार्ड को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


कर्मचारियों में मची खलबली
भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने जैसे ही 10 सदस्य टीम पहुंची तो पंचायत समिति के कर्मचारियों में खलबली मच गई। बताते हैं कुछ कर्मचारी तो अपनी टेबलों को छोड़कर कार्यालय से भी चले गए। पंचायत समिति में भ्रष्टाचार के मामलों की आवाज शुरू से उठ रही थी। कई मर्तबा स्थानीय लोगों ने भी जिला प्रशासन को शिकायत देखकर अवगत कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed