फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Rajasthan News: After a break Bharat Jodo Nyay Yatra started again, big leaders of the state participated

Rajasthan News: हफ्ते भर विराम के बाद आज फिर शुरू भारत जोड़ो न्याय यात्रा, प्रदेश के बड़े नेता हुए शामिल

Sat, 02 Mar 2024 12:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 12:41 PM IST
सार

Dholpur: सात दिन के विराम के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज धौलपुर से फिर से शुरू हो गई। यह यात्रा धौलपुर से निकलकर दोपहर बाद मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: After a break Bharat Jodo Nyay Yatra started again, big leaders of the state participated
भारत जोड़ो न्याय यात्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सप्ताह भर के विराम के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज धौलपुर शहर से पुन: शुरू हुई। यह यात्रा दोपहर बाद मप्र के मुरैना जिले में प्रवेश करेगी। 25 फरवरी को धौलपुर पहुंचने के बाद यात्रा ने 7 दिन का विराम लिया था और राहुल गांधी धौलपुर से वापस दिल्ली लौट गए थे। अब 2 मार्च से यात्रा फिर से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस जिला अध्यक्ष साकेत बिहारी शर्मा ने यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की असम से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा 25 फरवरी को राजाखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बोथपुरा गांव पहुंची थी लेकिन फिर यात्रा ने 7 दिन का विराम लिया था। अब शनिवार को फिर से न्याय यात्रा शुरू हो रही है। 
विज्ञापन


राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, कांग्रेस के नेता सुखविंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत ढेरों पार्टी समर्थक शामिल हुए। अब यह यात्रा धौलपुर से निकलकर दोपहर बाद मप्र के सीमावर्ती जिले मुरैना में प्रवेश करेगी, जहां मप्र के नेता यात्रा की अगवानी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed