{"_id":"65e1e35e6872b5f1bd0e121e","slug":"dholpur-news-police-arrested-the-accused-of-kidnapping-and-raping-a-minor-girl-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, एक माह से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, एक माह से था फरार
Fri, 01 Mar 2024 07:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 01 Mar 2024 07:47 PM IST
सार
एक माह पहले राजाखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली साढ़े सोलह वर्षीय नाबालिग बालिका ने थाने पर अपने अपहरण एवं दुष्कर्म की घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजाखेड़ा थाना पुलिस ने एक नाबालिक बालिका के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना को अंजाम देकर आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। शुक्रवार को मुखबिर की निशानदेई पर आरोपी को कांबिंग कर जंगल से दबोच लिया है।
विज्ञापन
मामले को लेकर राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि आईजी भरतपुर रेंज राहुल प्रकाश एवं एसपी धौलपुर बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि करीब एक माह पहले राजाखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली करीब साढ़े सोलह वर्षीय नाबालिग बालिका ने थाने पर अपने अपहरण एवं दुष्कर्म की घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
आरोपित घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। थानाधिकारी ने बताया कि मामले में वांछित आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। आरोपी ठिकाने बदलकर पुलिस पकड़ से दूर बना हुआ था। ऐसे में शुक्रवार को मुखबिर की सूचना मिली कि आरोपी मनीष पुत्र पप्पू निवासी गांव गोपालपुरा राजाखेड़ा के चंबल तटवर्ती गांव बसई घीयाराम में अपनी किसी रिश्तेदारी में छिपा हुआ है। इसके बाद टीम का गठन कर मुखबिर के बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस के आने की भनक लग गई। आरोपी पुलिस से बचने के लिए बीहड़ में भाग गया। ऐसे में पुलिस टीम ने भी बीहड़ में कांबिंग कर आरोपी की तलाश की। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपित मनीष(22) पुत्र पप्पू निवासी गोपालपुरा को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से मामले को लेकर गहनता से अनुसंधान कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया अनुसंधान के बाद आरोपी को कोर्ट पेश किया जाएगा।