फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News: Miscreants attacked the police team in Vainpura village.

Dholpur News: वैनपुरा गांव में पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला, 10 राउंड चली गोलियां, दो को पुलिस ने पकड़ा

Mon, 01 Apr 2024 09:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Apr 2024 09:55 AM IST
सार

कंचनपुर थाना क्षेत्र के वैनपुरा गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में करीब 10 राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान बदमाश धीरा उर्फ धीरज छत से कूदने में घायल हो गया, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
Dholpur News: Miscreants attacked the police team in Vainpura village.
घायल बदमाश को लाया गया अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंचनपुर थाना क्षेत्र के वैनपुरा गांव में बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया। दोनों तरफ से करीब 10 राउंड गोलियां चलीं। पुलिस के दबाव को देख छत पर सो रहे बदमाश धीरज उर्फ धीरा ने कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पैरों में चोट लगने की वजह से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे घायल अवस्था में बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। साथी दूसरे बदमाश के भी पकड़ने की सूचना मिल रही है।

विज्ञापन


कंचनपुर थाना अधिकारी शैतान सिंह ने बताया कि रविवार रात्रि को डीएसटी टीम को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की वैनपुरा गांव में दो बदमाश छुपे हुए हैं। ऐसे में कंचनपुर थाना पुलिस के साथ डीएसटी टीम ने गांव में जाकर जब दबिश दी, तो छत पर सो रहे बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायर कर दिए। ऐसे में पुलिस को भी आत्मरक्षा में गोली चलानी पड़ी। इस दौरान करीब 8 से 10 राउंड गोली चलीं। इस दौरान एक बदमाश छत से कूदकर भागने लगा, जिसे घायल होने पर पुलिस ने बाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दूसरा बदमाश भी पुलिस की हिरासत में है। गिरफ्त में आए बदमाश धीरज उर्फ धीरा पुत्र केदार गुर्जर निवासी प्रभु की खिरकारी इंदौरा का रहने वाला है। जिसके खिलाफ वाहन चोरी, लूटपाट, मारपीट के मामले दर्ज बताये गए है। वहीं, दूसरा बदमाश रामपूजन भी पुलिस की गिरफ्त में बताया गया है।
विज्ञापन


घायल बदमाश धीरा उर्फ धीरज का चल रहा उपचार
बदमाश धीरा उर्फ धीरज का बाड़ी सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए अस्पताल पर पुलिस बल तैनात किया है। चिकित्सकों की टीम द्वारा बदमाश का उपचार किया जा रहा है। छत पर कूदने से घायल हुए बदमाश के दोनों पैरों में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी भी घायल
बदमाश और पुलिस के मध्य हुई मुठभेड़ में कंचनपुर थाना प्रभारी शैतान सिंह डीएसटी टीम प्रभारी योगेश तिवारी के साथ कुछ पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस पूरे मामले को लेकर अभी चुप्पी साधे हुए हैं। एसएचओ कंचनपुर शैतान सिंह ने बताया कि अभी पूरे मामले की जांच चल रही है। पुलिस के उच्च अधिकारी मामले की जानकारी देंगे। दोनों बदमाशों पर इनाम है या नहीं इसको लेकर जानकारी की जा रही है। फिलहाल घायल बदमाश धीरज उर्फ धीरा अस्पताल में भर्ती है। उसके पैर में चोट आई है और दूसरा बदमाश पुलिस की हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed