फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News Bike riding miscreants looted Rs 35,000 from railway employee at gunpoint

Dholpur News: हथियार की नोक पर बाइक सवार बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी से 35 हजार लूटे, मारपीट कर घायल किया

Mon, 19 Feb 2024 05:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Feb 2024 05:39 PM IST
सार

हथियार की नोक पर तीन बाइक सवार बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी से 35 हजार रुपये की लूट की है। वहीं, बदमाशों ने रेलवे कर्मचारी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया।

विज्ञापन
Dholpur News Bike riding miscreants looted Rs 35,000 from railway employee at gunpoint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

धौलपुर में मनिया थाना क्षेत्र के बासन का पुरा गांव के नजदीक रविवार रात को तीन हथियारबंद बदमाशों द्वारा रेलवे कर्मचारियों के साथ मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दिया है। घायल रेलवे कर्मचारी को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मनिया पुलिस थाने में परिजनों ने रिपोर्ट पेश कर दी है।

विज्ञापन


जिले में अपराधी एवं अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बदमाश और अपराधी कभी भी वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। ताजा मामला बरेठा रेलवे स्टेशन पर तैनात एक रेलवे कर्मचारी के साथ हथियार की नोक पर लूटपाट कर एवं मारपीट करने का सामने आया है। रेलवे कर्मचारी 45 बर्षीय रामेश्वरम पुत्र हेम सिंह निवासी कामराज का पुरा ने बताया, रविवार रात को वह घर से बरेठा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी करने जा रहा था। बासन का पुरा गांव के नजदीक बाइक सवार तीन बदमाशों ने चलती बाइक पर लात मारकर उसकी बाइक को गिरा दिया। इसके बाद हथियारों की नोक पर 35 हजार रुपये की नकदी छीन ली।
विज्ञापन


लाठी डंडों से मारपीट कर बदमाश फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना स्थानीय मनिया थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रेलवे कर्मचारी को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। घटना को लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया ने बताया, बीती रात अज्ञात बदमाशों ने रेलवे कर्मचारियों के साथ मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। घायल रेलवे कर्मचारियों के जिला अस्पताल में पर्चा बयान लिए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed