फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News ›   Dholpur News Action against gravel mafia tractor-trolley filled with Chambal gravel caught

Dholpur News: बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई, कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ा

Fri, 23 Feb 2024 04:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 23 Feb 2024 04:09 PM IST
सार

बजरी माफियाओं के खिलाफ धौलपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस ने पकड़े हैं। वहीं, बजरी माफिया फरार हो गए।

विज्ञापन
Dholpur News Action against gravel mafia tractor-trolley filled with Chambal gravel caught
ट्रैक्टर-ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में नव-नियुक्त एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश पर धौलपुर डीएसटी टीम एवं सैंपऊ थाना पुलिस ने सात घंटे कड़ी मशक्कत के बाद बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। रात दो बजे से सुबह नौ बजे तक धौलपुर-भरतपुर हाइवे पर की गई कार्रवाई के दौरान बजरी लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन


डीएसटी इंचार्ज घनश्याम सिंह चाहर और हेड कांस्टेबल मुकेश के साथ सैंपऊ थाना पुलिस ने पहली कार्रवाई को अंजाम रात दो बजे दिया। जहां उन्होंने तसीमों के पास भरतपुर की ओर बजरी लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहा ड्राइवर पुलिस को देखकर बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला। सुप्रीम कोर्ट से प्रतिबंधित चंबल बजरी को लेकर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस और डीएसटी की टीम ने दूसरी कार्रवाई को सालेपुर गांव के पास अंजाम दिया। जहां ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर को छोड़कर सरसों की फसल का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन


तीसरी कार्रवाई करते हुए सुबह नौ बजे सैंपऊ पुलिस के साथ डीएसटी की टीम ने बसई नवाब पुलिया के पास से बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। धौलपुर जिले के नव-नियुक्त एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे, जिसके अगले ही दिन डीएसटी की कार्रवाई के बाद बजरी खनन कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरी माफिया फरार
पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया। बजरी माफिया तीनों कार्रवाई में पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस को चकमा देकर खेतों में कूद कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया, सभी बजरी माफियाओं को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed