{"_id":"65d9ccf14aeee99de5099b47","slug":"dholpur-jewelers-of-jaipur-engraved-ram-temple-in-the-ring-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: अब आभूषणों में मुगलकाल नहीं राम युग की झलक, जयपुर के ज्वैलर्स ने अंगूठी में उकेरा राम मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: अब आभूषणों में मुगलकाल नहीं राम युग की झलक, जयपुर के ज्वैलर्स ने अंगूठी में उकेरा राम मंदिर
Sat, 24 Feb 2024 04:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 24 Feb 2024 04:39 PM IST
सार
जयपुर में आयोजित रॉयल ज्वैलरी शो में रत्नेश तांबी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। राम मंदिर से प्रेरित होकर आभूषणों में उकेरी आकृतियां।
विज्ञापन
राममंदिर वाली अंगूठी दिखाते रत्नेश तांबी।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
हिंदुस्तान में अब तक जो ज्वेलरी बनती थी वह मुगल काल से इंस्पायर्ड थी। अब जब राम मंदिर और भगवान राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है तो फिर ज्वेलरी राम मंदिर और हमारी सनातन संस्कृति से प्रेरित क्यों न हो, ये कहना है जयपुर के रत्नेश तांबी का जो पेशे से एक ज्वेलर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन्होंने राम मंदिर से प्रेरित होकर राम मंदिर की दीवारों पर राम मंदिर के गर्भ ग्रह की छत पर राम मंदिर में अलग-अलग पिलर्स पर जिस तरीके की आकृतियां उकेरी गई हैं उनको सोने की ज्वेलरी में गढ़ने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
जयपुर में आयोजित रॉयल ज्वैलरी शो में रत्नेश तांबी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। राम मंदिर से प्रेरित होकर राम मंदिर के अंदर जो आकृतियां उकेरी गईं हैं उन आकृतियों को सोने और हीरे के आभूषणों में उतारा है।