{"_id":"65d8d4975be9d4ea0c027d62","slug":"dholpur-crime-minor-raped-five-year-old-girl-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur Crime: नाबालिग बच्चे ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, बहला फुसला कर वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur Crime: नाबालिग बच्चे ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, बहला फुसला कर वारदात को दिया अंजाम
Fri, 23 Feb 2024 10:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 23 Feb 2024 10:53 PM IST
सार
धौलपुर जिले में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है, आरोपी भी नाबालिग है। साथ ही बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्ची को बहला फुसला कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विनोद कुमार, थाना प्रभारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम पड़ोसी नाबालिग लड़के ने दिया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर पर्चा बयान लिए हैं। आरोपी को निरूद्ध करने की पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
सदर थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने रिपोर्ट दी है। घटना को लेकर पुलिस द्वारा बालिका का मेडिकल कराया गया है। वहीं, परिजनों के बयान दर्ज किए हैं, जिसमें जानकारी मिली है कि बालिका घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान गांव का पड़ोसी नाबालिग आरोपी उसे बहला फुसला कर ले गया और एकांत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
परिजनों ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। एसएचओ विनोद कुमार का कहना है कि मामले की गम्भीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। नाबालिग आरोपी को निरूद्ध करने के लिए पुलिस छापे मार रही है। उन्होंने बताया, बच्ची के पुलिस ने पर्चा बयान लिए हैं। आरोपी को मुकदमा में नामजद कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन