{"_id":"652d49aba1f9f3ffef0d0367","slug":"dholpur-road-accident-speeding-bike-rider-hits-another-bike-one-youth-dies-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur Road Accident: तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur Road Accident: तेज रफ्तार बाइक सवार ने दूसरी बाइक में मारी टक्कर, एक युवक की मौत
Mon, 16 Oct 2023 08:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 16 Oct 2023 08:03 PM IST
सार
Dholpur Road Accident: तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार भतीजी की शादी के लिए रोका देने जा रहे थे।
विज्ञापन
घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र से लगे उत्तर प्रदेश की सीमा में सोमवार शाम को एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, घटना के बाद दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी राजाखेड़ा स्थित शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने एक युवक का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल का राजाखेड़ा सीएचसी पर उपचार जारी है।
विज्ञापन
घटना को लेकर अस्पताल में भर्ती वीरेंद्र सिंह पुत्र ब्रह्मलाल निवासी रतन बसई मध्यप्रदेश ने बताया कि वह सोमवार को बाइक द्वारा परिवार से रिश्ते में लगती भतीजी के लिए उत्तर प्रदेश के गांव मालोनीखेड़ा में शादी के लिए रोका देने जा रहे थे। तभी राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के राजस्थान बॉर्डर से आगे उत्तर प्रदेश की लगी सीमा में एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद पीछे से आ रहे अन्य परिवारीजन दोनों घायलों को राजाखेड़ा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर आए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने गम्भीर रूप से घायल छोटू (24) पुत्र गणेश लाल निवासी रतनबसई मध्यप्रदेश का स्वास्थ्य परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना में घायल वीरेंद्र पुत्र ब्रह्मलाल का इलाज राजाखेड़ा सीएचसी पर जारी है। सीओ मनोज गुप्ता ने बताया, दुर्घटना उत्तर प्रदेश की सीमा में घटित हुई है। उत्तर प्रदेश की आगरा जिला पुलिस को घटना से अवगत करा दिया है। डेड बॉडी को राजाखेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। यूपी पुलिस आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। घायल का सरकारी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन