{"_id":"65586eb9bbe28b6b4c01cd9c","slug":"dholpur-road-accident-son-returning-from-meeting-mother-died-in-road-accident-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur Road Accident: मां से मिलकर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, आगरा-मुंबई हाइवे पर हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur Road Accident: मां से मिलकर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, आगरा-मुंबई हाइवे पर हुआ हादसा
Sat, 18 Nov 2023 01:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:28 PM IST
सार
Dholpur Road Accident: मां से मिलकर लौट रहे बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर के मनिया थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर डडोली गांव के नजदीक शनिवार को मां से मिलकर लौट रहे 26 साल के युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में हाहाकार मच गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मनिया कस्बा निवासी रामरतन सिंह पुत्र भगवान सिंह डंडोली में अपनी मां से मिलने गया था। मां से मिलकर युवक वापस घर लौट रहा था। आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल जा रहे युवक को पीछे से अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। एक्सीडेंट को देख स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित कर घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में हाहाकार मच गया। घटना की सूचना स्थानीय मनिया थाना पुलिस को दी गई। जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवग्रह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया, परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। वाहन चालक की पुलिस द्वारा हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर तलाश की जा रही है। सीओ ने बताया, मुकदमा दर्जकर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।