{"_id":"647416e1037d9e3bae0ec196","slug":"dholpur-police-got-hold-of-two-thousand-prize-crook-absconding-since-one-year-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: एक साल से फरार दो हजार का इनामी गिरफ्तार, अपहरण कर कार छीनने और पॉक्सो में दर्ज हैं मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: एक साल से फरार दो हजार का इनामी गिरफ्तार, अपहरण कर कार छीनने और पॉक्सो में दर्ज हैं मामले
Mon, 29 May 2023 08:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 29 May 2023 08:37 AM IST
सार
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी पर एसपी धौलपुर ने दो हजार का इनाम घोषित किया था। दुष्कर्म और लूट के मामले एक से फरार था आरोपी। पुलिस ने घेराबंदी कर उसके ही घर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
धौलपुर में एक वर्ष पूर्व कंचनपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में फरार इनामी अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी नाबालिग से दुष्कर्म के साथ ही कार मालिक के साथ लूट के मामले में फरार चल रहा था। एक वर्ष पूर्व दोनों घटनाओं में फरार चल रहे इनामी बदमाश को उसके घर से ही घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कंचनपुर थाना प्रभारी हेमराज शर्मा ने बताया कि 4 जून 2022 को एक नाबालिग का दो युवकों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण करने के बाद दोनों ही आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जिस मामले में एक आरोपी को तत्कालीन समय में गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी हरेंद्र पुत्र मोहन गुर्जर निवासी लालोनी थाना कंचनपुर फरार चल रहा था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी हरेंद्र गुर्जर ने घटना के बाद 26 जून 2022 को फेसबुक के माध्यम से भरतपुर के रहने वाले युवक चंद्रशेखर जाटव से उसकी स्विफ्ट गाड़ी खरीदी थी। कार को लेकर धौलपुर आए युवक के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। दोनों ही मामलों में फरार चल रहे आरोपी हरेंद्र के घर आने की सूचना पर पुलिस ने रविवार शाम घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी पर एसपी धौलपुर ने दो हजार का इनाम घोषित किया था। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया अनुसंधान के बाद आरोपी को कोर्ट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन