फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News young man coming home with tractor was shot family members alleged police fired condition critica

Dholpur News: ट्रैक्टर लेकर घर आ रहे युवक को लगी गोली, परिजनों का आरोप- पुलिस ने की फायरिंग, हालत गंभीर

Mon, 28 Aug 2023 02:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 28 Aug 2023 02:49 PM IST
सार

धौलपुर जिले में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक को गोली लग गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने की फायरिंग की है। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है, इलाज के लिए जयपुर हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
Dholpur News young man coming home with tractor was shot family members alleged police fired condition critica
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के सदर थाना इलाके में पुरानी छावनी गांव के पास एक ट्रैक्टर में सवार युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन गंभीर हालत होने पर जयपुर रेफर किया गया है। युवक के साथ मौजूद परिजनों के मुताबिक, उसे पुलिस की गोली लगी है। वहीं, घटना को लेकर पुलिस ने गोली चलाने से साफ इनकार किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, टुंडे का पूरा गांव का रहने वाला युवक भूरा (22) पुत्र पूरन अपने भाई सचिन और दो लोगों के साथ केसरबाग स्थित खेत पर ट्रैक्टर लेकर गया था। घायल युवक भूरा के भाई सचिन ने बताया कि ट्रैक्टर लेकर लौटते वक्त उसे कार में सवार पुलिसकर्मी ने गोली मार दी, जिसके बाद परिजन गोली लगने से घायल हुए युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। युवक को पुलिस की गोली लगने की खबर मिलते उच्च अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां युवक की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। जिला अस्पताल पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात किया है। युवक के सीने में गोली लगी हुई है। गोली लगने की घटना को पुलिस सिरे से खारिज कर रही है। उधर, पूरे मामले पर पुलिस अभी तक चुप्पी साधे हुए है। फिलहाल, घटना को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed