फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur news Stone pelting and firing on two sides in old enmity in Ashiana Colony, accused fled when police a

Dholpur: आशियाना कॉलोनी में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में पत्थरबाजी और फायरिंग, पुलिस के पहंचे ही भागे आरोपी

Tue, 01 Aug 2023 09:23 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 01 Aug 2023 09:23 AM IST
सार

पथराव और फायरिंग की घटना किस पक्ष में हुई है। इस बारे में अभी तक पुलिस ने किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मामले की जांच का हवाला दिया है। उधर सूत्रों से मिली जानकारी में समाज विशेष के इस्लाम खान और गुर्जर समाज के गब्बर सिंह लोगों में पुराना जमीनी विवाद चला रहा था। इसी को लेकर ये विवाद हुआ है। 

विज्ञापन
Dholpur news Stone pelting and firing on two sides in old enmity in Ashiana Colony, accused fled when police a
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार देर शाम को कोतवाली थाना इलाके की आशियाना कॉलोनी में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव और फायरिंग हुई। दोनों पक्षों में हुई फायरिंग से कॉलोनी में दहशत फैल गई। लोगों ने घरों में छिपकर जान बचाई। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक समेत तमाम आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन उपद्रवी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम को आशियाना कॉलोनी में दो पक्षों में अचानक पथराव शुरू हो गया। पथराव के बाद दोनों पक्ष हथियारों के साथ होकर आमने-सामने हो गए। इस दौरान हुई हवाई फायर की आवाज सुनकर कॉलोनी में दहशत फैल गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कॉलोनीवासियों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी। थाना सूचना पर थाना प्रभारी अनिल कुमार जसोरिया, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार निहालगंज समेत आला अधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही अंधेरे का फायदा उठाकर उपद्रवी मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन


घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया आशियाना कॉलोनी में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लग गए। मौके पर पहंची पुलिस को देखते ही उपद्रवी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। एसपी ने बताया कि पुलिस ने कुछ आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित किया है। उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। सुरक्षा की दृष्टि से आशियाना कॉलोनी में पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज विशेष और गुर्जर समाज में विवाद
पथराव और फायरिंग की घटना किस पक्ष में हुई है। इस बारे में अभी तक पुलिस ने किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मामले की जांच का हवाला दिया है। उधर सूत्रों से मिली जानकारी में समाज विशेष के इस्लाम खान और गुर्जर समाज के गब्बर सिंह लोगों में पुराना जमीनी विवाद चला रहा था। पुराने विवाद को लेकर पूर्व में भी दोनों पक्ष आमने-सामने हो चुके हैं। सोमवार को कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई, जिसके बाद वे पथराव करने लग गए। इसी दौरान दोनों पक्षों के लोग हथियार लेकर फायरिंग पर उतारू हो गए। दोनों तरफ से करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग हुई है। अभी तक किसी भी पक्ष ने मामला दर्ज नहीं कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed