फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News 10 years imprisonment to the accused who kidnapped and raped minor

Dholpur News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल की सजा, 70 हजार रुपये जुर्माना

Mon, 31 Jul 2023 06:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 31 Jul 2023 06:51 PM IST
सार

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले में कोर्ट ने नाबालिग बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही 70 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
Dholpur News 10 years imprisonment to the accused who kidnapped and raped minor
पॉक्सो कोर्ट, धौलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर के विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट ने सोमवार को एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म के मामले में एक मुल्जिम को दोषी करार देते हुए दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने फैसला सुनाते हुए आरोपी को 70 हजार रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।

विज्ञापन


विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट के विशिष्ट लोक अभियोजक संतोष मिश्रा ने बताया कि मामला धौलपुर के कोतवाली थाना इलाके का है। यहां पुलिस थाना पर एक परिवादी ने 22 मार्च 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उसने बताया कि 20 मार्च 2021 को जब वह अपने घर पर जागा तो उसकी नाबालिग पुत्री घर पर नहीं थी। नाबालिग पुत्री को काफी जगह तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लग सका। तभी किसी व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गई कि उसकी नाबालिक पुत्री सलमान खान के साथ अस्पताल रोड पर देखी गई है।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्जकर अनुसंधान शुरू किया और नाबालिग को अजमेर से डिटेन कर दुष्कर्म संबंधी मेडिकल करवाकर कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। मामला दुष्कर्म का पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मुलजिम सलमान न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है। मामले में लोक अभियोजक मिश्रा ने कोर्ट में 20 गवाह पेश कर दस्तावेजों को साबित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकरण में न्यायाधीश जमीर हुसैन ने दोनों पक्षों की बहस और लोक अभियोजक की दलील सुनने के बाद सोमवार को मुल्जिम सलमान खान पुत्र जमील निवासी ग्वालियर को दोषी करार देते हुए आईपीसी की धारा 363, 366 में पांच-पांच वर्ष का कठोर कारावास और दस दस हजार रुपये का जुर्माना एवं 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा छह में दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही मुल्जिम को 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है, सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed